घर लाना है Nissan Magnite SUV का बेस वेरिएंट VISIA, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में Magnite SUV को ऑफर किया जाता है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन के बेस वेरिएंट VISIA को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद कितने रुपये (Nissan Magnite Facelift VISIA EMI and Down Payment) हर महीने देकर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Nissan की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Magnite Facelift को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Visia को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Nissan Magnite VISIA Price
Nissan की ओर से Magnite Facelift के बेस वेरिएंट के तौर पर Visia को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 50 हजार रुपये का रोड टैक्स, करीब 44 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। अन्य खर्चों के लिए 7300 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Nissan Magnite Visia on road price करीब 7.16 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Visia को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.16 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 6.16 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 9912 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Nissan Magnite Visia
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.16 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9912 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Nissan Magnite Visia के लिए करीब 2.16 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.32 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को Compact SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Kia Syros से होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।