Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: दोनों मोटरसाइकिल में कितना अंतर?
Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: यामाहा ने भारतीय बाजार में नई 150cc कम्यूटर बाइक Yamaha FZ Rave लॉन्च की है, जो FZ-S Fi Version 3.0 पर आधारित है। FZ Rave में नया LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प है, जबकि FZ-S Fi V3 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे अतिरिक्त फीचर्स हैं। दोनों बाइकों में समान इंजन है, लेकिन स्टाइलिंग और फीचर्स में अंतर है। FZ Rave की कीमत ₹1,17,218 है।

Yamaha FZ Rave या FZ-S Fi V3: कौन है बेहतर?
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा मोटरसाइकिल ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई 150cc कम्यूटर बाइक Yamaha FZ Rave को लॉन्च किया है। यह पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि FZ लाइनअप की ही एक अपडेटेड स्टाइल वाली बाइक है। यामाहा की यह मोटरसाइकिल FZ-S Fi Version 3.0 पर बेस्ड है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों (Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3) के बीच के अंतर को बता रहे हैं।
Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: कलर ऑप्शन
- FZ Rave को दो कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो मैट टाइटन और मेटैलिक ब्लैक है। दोनों कलर को एक ही कीमत में ऑफर किया जा रहा है। रेड कलर वाली फंकी व्हील्स इसका लुक और भी स्पोर्टी बनाती हैं।
- FZ-S Fi वर्जन 3.0 को तीन कलर में ऑफर किया जाता है, जो मैट ग्रे, मैट रेड और डार्क नाइट है। इन रंगों में फ्यूल टैंक एक्सटेंशन पर क्रोम हाईलाइट मिलती है। रेड कलर में ग्रे साइड पैनल और टैंक एक्सटेंशन है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।
| विशेषता | Yamaha FZ Rave | Yamaha FZ-S Fi V3 |
|---|---|---|
| रंग (Colours) | Matte Titan, Metallic Black | Matte Grey, Matte Red, Dark Knight |
| कलर अपील | फंकी लुक, रेड कलर व्हील्स | प्रीमियम और मैच्योर अपील, क्रोम हाईलाइट्स |
| हेडलैम्प | LED प्रोजेक्टर, रोबोटिक डिज़ाइन | वर्टिकल LED, इंसेक्ट-स्टाइल (प्रोजेक्टर नहीं) |
| इंडिकेटर्स | LED | बल्ब (LED ऑप्शनल) |
| एग्जॉस्ट हीट शील्ड | पूरी तरह ब्लैक | ब्रश्ड मेटल / ब्लैक |
| इंस्ट्रूमेंट कंसोल | Negative LCD | Negative LCD |
| Bluetooth कनेक्टिविटी | नहीं | Dark Knight में स्टैंडर्ड, अन्य रंगों में ऑप्शनल |
| ConnectX फीचर्स | नहीं | ऑन्सर बैक, ई-लॉक, फाइंड माई बाइक, राइडिंग हिस्ट्री, पार्किंग रिकॉर्ड, हैजर्ड लाइट्स |
| Eco Indicator | नहीं | हां |
| इंजन और हार्डवेयर | समान | समान |
| फोकस | स्टाइल, प्रोजेक्टर हेडलैम्प | फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी |
Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: स्टाइलिंग
- FZ Rave में नया रोबोटिक-स्टाइल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, स्लिक LED इंडिकेटर्स और एकदम काला एग्जॉस्ट हीट शील्ड दी गई है।
- FZ-S Fi V3 में वर्टिकली-स्टैक्ड LED हेडलाइट, बल्ब इंडिकेटर्स और एग्जॉस्ट हीट शील्ड ब्रश्ड मेटल या ब्लैक दोनों में मिलता है।
- दोनों मोटरसाइकिल में बॉडीवर्क डिजाइन एक जैसा है, लेकिन दोनों के फ्रंट में हल्का अंतर है। FZ Rave बेहतर दिखती है, जबकि FZ-S Fi V3 का लुक अधिक सिंपल और कम आकर्षक लेकिन प्रैक्टिकल है।
Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: फीचर्स
- FZ-S Fi V3 में Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट X के, आंसर बैक, ई-लॉक, लोकेट माई बाइक, राइडिंग हिस्ट्री, पार्किंग रिकॉर्ड, हैजर्ड लाइट्स और इको इंडिकेटर भी मिलता है।
- FZ Rave में कोई भी कनेक्टिविटी फीचर नहीं मिलता है। इसमें इको इंडिकेटर भी नहीं है।
- दोनों बाइकों में नेगेटिव LCD डिजिटल मीटर मिलता है, जिसमें स्पीड, टैकोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज और क्लॉक जैसी बेसिक फीचर्स मिलते हैं। इन दोनों के फीचर्स में बड़ा है।
Yamaha FZ Rave vs FZ-S Fi V3: कीमत
| मॉडल | कीमत |
| Yamaha FZ Rave | ₹1,17,218 |
| Yamaha FZ-S Fi V3 | ₹1,12,693 से शुरू |
दोनों बाइकों में एक ही इंजन और हार्डवेयर मिलता है, इसलिए परफॉर्मेंस और माइलेज लगभग समान है। अंतर मुख्य रूप से स्टाइलिंग और फीचर्स में है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।