Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच लॉन्च, नया इंजन, चार नए कलर, नया डिजाइन और नया इंटीरियर मिला
2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट आज लॉन्च कर दिया गया है। इस नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 2026 Tata Punch Facelift की लाइव लॉन्च कवरेज पढ़ें। जानें नई कीमत, फीचर्स, कलर ऑप्शन, वेरिएंट डिटेल और सभी ताजा अपडेट्स एक ही जगह।

2026 Tata Punch Facelift Launch Live
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV Tata Punch के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआकी कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है। आज कंपनी ने 2026 Tata Punch Facelift की कीमत, नए फीचर्स, कलर ऑप्शन, वेरिएंट्स और पावरट्रेन से जुड़ी सभी अहम जानकारियों का खुलासा किया। फेसलिफ्ट अपडेट के साथ इस माइक्रो-SUV को नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे बड़े अपडेट मिले हैं। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Nissan Magnite और Renault Kiger से होगा।
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच में 95 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स

इसमें 95 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसे इसे अल्पा-आर्क आर्किटेक्चर और अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील पर बनाया गया है।
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच के सभी वेरिएंट की प्राइज लिस्ट

नई Tata Punch की सभी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है।
| वेरिएंट | Petrol MT कीमत | CNG MT कीमत |
|---|---|---|
| Smart | ₹ 5.59 लाख | ₹ 6.69 लाख |
| Pure | ₹ 6.49 लाख | ₹ 7.49 लाख |
| Pure+ | ₹ 6.99 लाख | ₹ 7.99 लाख |
| Adventure | ₹ 7.59 लाख | ₹ 8.59 लाख |
| Accomplished | ₹ 8.29 लाख | ₹ 9.29 लाख |
| Accomplished + S | ₹ 8.99 लाख | — |
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच के CNG वेरिएंट की पूरी जानकारी, देखें वीडियो
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच को मिला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

नई Tata Punch को पहली बार टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ आने वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये है। यह इंजन एडवेंचर वेरिएंट से मिलेंगे।
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

नई Tata Punch को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है। नई पंच के बारे में सभी जानकारी यहां पर पढ़ेंः Tata Punch Facelift भारत में लॉन्च हुई, दमदार इंजन के साथ मिले बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत
Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच लॉन्च, नया इंजन, चार नए कलर, नया डिजाइन और नया इंटीरियर मिला

नई Tata Punch को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे नए चार प्रीमियम कलर भी मिले है। इसके साथ ही इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई पंच को दिया गया नया डुअल केबिन कलर
-1768284534778.webp)
नई Tata Punch को नया डुअल केबिन कलर दिया गया है। इसमें स्पेसियस इंटिरियर के साथ ही आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रालक्स कंट्रोल दिया गया है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई पंच को मिले चार नए कलर ऑप्शन

नई Tata Punch को चार नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। यह कलर Cyantafic, Caramal, Bengal Rough,Coorg Cloud है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई पंच में दिए गए 45 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स

नई Tata Punch में 45 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिमोट कमांड, ड्राइविंग स्कोर, फ्यूल असिस्टेंस, ट्रिप्स जैसे फीचर्स शामिल है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच में मिलेंगे तीन इंजन ऑप्शन
नई Tata Punch में तीन इंजन दिए गए हैं। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 73.4 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ह 5-स्पीड AMT और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका CNG पावरट्रेन 87.8 bhp और 115 Nm का पावर देता है। यह मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दोनों के साथ आता है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: टाटा मोटर्स ने Sierra की तरह नई पंच का किया क्रैश टेस्ट

टाटा मोटर्स ने नई Tata Punch का व्हीकल-टू-व्हीकल क्रैश टेस्ट किया है। इस क्रैश टेस्ट में टाटा पंच का एक ट्रक के साथ टक्कर करके चेक किया गया है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच बनी पहली CNG AMT शिफ्टर के साथ आनी वाली कार

नई Tata Punch में CNG AMT शिफ्टर दिया गया है। इसमें पैडल शिफ्टर भी मिलेगा। इसके साथ ही 210 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच को मिला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

नई Tata Punch को टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 120 PS का पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच का लाइव इवेंट हुआ शुरू, यहां देखें हर पल की अपडेट

नई Tata Punch का लाइव इवेंट मुंबई में शुरू हो चुका है। आज नई टाटा पंच की सारी जानकारी को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही इसकी नई कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच के सभी वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स
-1768281481422.webp)
नई Tata Punch के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक कुछ फीचर्स समान मिलेंगे। ये फीचर्स 6 एयरबैग, LED हेडलैंप, नया स्टीयरिंग व्हील, दो ड्राइविंग मोड - इको और सिटी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिमोट कीलेस एंट्री, iTPMS है। इनके अवाला भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच के इंटीरियर में हुए कई बदलाव

नई Tata Punch के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए एक टच पैनल भी मिला है। सीटों पर नीले और ग्रे रंग के कॉम्बिनेशन वाली अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। इसमें या 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच में कौन से इंजन ऑप्शन होंगे?

नई Tata Punch के तीन इंजन ऑप्शन में लेकर आया जा रहा है। इसमें एक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक CNG पावरट्रेन दिया गया है। यह पहली बार होगा कि पंच को टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच में मिलने वाले कंफर्म फीचर्स

नई Tata Punch में मिलने वाले कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। इसके इसके इंटीरियर में कुछ अपग्रेड मिलने वाले हैं। इसमें एक एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। नई पंच में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलेगी। इसके टॉप वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ को दिया जाएगा।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: टाटा पंच क्यों है इतनी पॉपुलर?
-1768279121798.webp)
भारतीय बाजार में Tata Punch सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन रोजाना की प्रैक्टिकैलिटी पर फोकस है। इसमें दिए गए फीचर्स प्रैक्टिकैलिटी और अपमार्केटनेस का कॉम्बिनेशन है। इसकी किफायती कीमत और पॉवरट्रेन कॉम्बिनेशन इसकी रेंज को और भी बेहतर करना का काम करती है। इसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी भी काफी बेहतरीन है। इसकी वजह से यह भारत में काफी पॉपुलर है।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: टाटा पंच को भारत में कब लॉन्च किया गया था?
-1768278685526.webp)
टाटा मोटर्स ने पहली बार अक्टूबर 2021 में Punch को लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने इसे कई ऑटो शो में HBX कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेश किया था।
2026 Tata Punch Facelift Launch Live: नई टाटा पंच के डिजाइन में हुए बड़े बदलाव
-1768276460133.webp)
2026 Tata Punch Facelift के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बॉक्सी शेप को बनाए रखा गया है। इसके सामने की तरफ पतले LED DRLs और एक नई ग्रिल के साथ एक नया लुक दिया गया है। बंपर को भी अपडेट किया गया है और अब इसमें नई LED हेडलाइट्स भी दी गई है। नए 16-इंच अलॉय व्हील्स को छोड़कर, फेसलिफ्टेड पंच का साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही दिखता है। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और एक नया बंपर पूरे लुक को फ्रेश बनाते हैं।
