Auto Expo 2025 में Yamaha पेश करेगी ये Bikes, लिस्ट में MT-09 और Tenere 700 शामिल
Bharat Mobility Global Expo 2025 में Yamaha अपनी कई मोटरसाइकिल को पेश करने वाली है। यामाहा की तरफ से Auto Expo 2025 में पेश होने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट में Yamaha MT-09 R9 R7 MT-07 Tenere 700 XSR 155 FZ-X हाइब्रिड और FZ फ्लेक्स-फ्यूल शामिल है। आइए जानते हैं कि Yamaha की यह मोटरसाइकिल किन फीचर्स (Yamaha Bikes at Auto Expo 2025) के साथ आती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक आयोजित होने वाली है। इसमें 100 से ज्यादा वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा लेने वाली है। इस लिस्ट में Yamaha Motor India का भी नाम शामिल है। यामाहा ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी भारतीय लाइनअप को दिखाएगी। इसमें MT-09 से लेकर FZ-X हाइब्रिड तक शामिल है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Yamaha MT-09 और R9
यामाहा MT-09 एक नेकेड बाइक है। इसमें 890cc, लिक्विड-कूल्ड, तीन-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 119 PS की पावर और 93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्लिपर क्लच और द्वि-दिशात्मक क्विकशिफ्टर दिया गया है। वहीं, R9 MT-09 का पूरी तरह से फेयर्ड वर्शन है। इसका प्लेटफॉर्म भी MT-09 के जैसा है।
Yamaha R7 और MT-07
यामाहा R7 और MT-07 को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा। इसमें 689 cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसके इसका इंजन 73.4 PS की पावर और 67 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। MT-07, R7 का नेकेड, स्ट्रीट बाइक वेरिएंट है। इसके फेयपिंग को छोड़कर इसके सभी हिस्से R7 से ही मिलते हैं।
Yamaha Tenere 700
यामाहा टेनेरे 700 एक एडवेंचर बाइक है। इसमें 689 cc, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लॉन्ग-ट्रेल सस्पेंशन और स्विचेबल ABS मोड दिया गया है। यह एक शानदार ऑफ-रोड बाइक है। इसे भी MT-07 और R7 के साथ ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा।
Yamaha XSR 155
इसके भारत में लॉन्च होने में काफी समय लग सकता है, भारत में लॉन्च होने से पहले इसे ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। इसमें R15 V4 और MT-15 V2 के समान 155cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह एक नियो-क्लासिक बाइक है और इसे रेट्रो स्टाइल दिया गया है। इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन, इनवर्टेड फोर्क, मोनोशॉक, पेरिमीटर फ्रेम, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Yamaha FZ-X हाइब्रिड और FZ फ्लेक्स-फ्यूल
2025 यामाहा FZ-X में स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। इसमें साइलेंट स्टार्ट के लिए इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए एक छोटी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल के साथ एक रंगीन TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। यामाहा जल्द ही FZ फ्लेक्स-फ्यूल के नए मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी पेश किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।