Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म पुष्पा के विलेन Fahadh Faasil ने खरीदी Ferrari, कीमत इतनी की जानकर उड़ जाएगा होश

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 09:58 PM (IST)

    मलयालम फिल्म स्टार फहाद फाजिल ने हाल ही में Ferrari Purosangue खरीदी है जो केरल की पहली Purosangue है। सफेद रंग की इस कार को उन्होंने अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवाया है। इस एसयूवी में 6.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है। फहाद फाजिल के कार कलेक्शन में Lamborghini Urus Mercedes-Benz G63 AMG Land Rover Defender 90 V8 और Porsche 911 Carrera S जैसी कई लग्जरी गाड़ियाँ शामिल हैं।

    Hero Image
    मलयालम फिल्म स्टार फहाद फाजिल Ferrari Purosangue खरीदी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। मलयालम फिल्म स्टार फहाद फाजिल ने अपनी कार कलेक्शन में एक और नई लग्जरी कार शामिल की है। उन्होंने अपनी पहली फेरारी खरीदी है, और वह कोई आम मॉडल नहीं, बल्कि Ferrari Purosangue है। यह कार केरल राज्य की पहली Purosangue भी है। यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि यह किन खास फीचर्स के साथ आती है और फहाद फाजिल के कार कलेक्शन में और कौन-सी गाड़ियां शामिल है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फहाद फाजिल ने खरीदी Ferrari Purosangue

    Ferrari Purosangue

    • फहाद फाजिल ने अपनी इस पहली फेरारी के लिए बियांको सेर्विनो (Bianco Cervino) एक चमकदार सफेद कलर चुना है, जो धूप में बहुत आकर्षक लगता है। उन्होंने इसमें कई अतिरिक्त ऑप्शन भी शामिल किए हैं, जैसे कि फ्रंट बंपर गार्निश और अन्य कार्बन पार्ट्स। कार में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी हैं।

    Ferrari Purosangue

    • कार के बाहरी हिस्से से लेकर इंटीरियर तक, अभिनेता ने इसे पूरी तरह से अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवाया है। कार के ब्रेक कैलिपर्स चमकीले नीले रंग के हैं, जिस पर सफेद फेरारी लिखा हुआ है। इंटीरियर में उन्होंने अज़ुरो सैंटोरिनी ब्लू (Azzurro Santorini Blue) लेदर अपहोल्स्ट्री को चुना है, जिसमें सफेद कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और हेडरेस्ट पर सफेद फेरारी का लोगो लगा है।

    Ferrari Purosangue के फीचर्स

    Ferrari Purosangue

    • Purosangue फेरारी की पहली और फिलहाल एकमात्र एसयूवी है। इसे 2022 में लॉन्च किया गया था और इसे फेरारी के परफॉर्मेंस और एसयूवी का शानदार कॉम्बीनेशन माना जाता है। इसमें एक बड़ा 6.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 725 PS की पावर और 716 Nm का टॉर्क जनरेट करका है।

    Ferrari Purosangue

    • Ferrari Purosangue की एक्स-शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये हैं। फहाद फाजिल ने कई कस्टम ऑप्शन को चुना है, जिसकी वजह से उन्हें फेरारी की कार के लिए कहीं ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी होगी।

    फहाद फाजिल का कार कलेक्शन

    Ferrari Purosangue

    फहाद फाजिल के पास कारों का एक शानदार कलेक्शन है। हाल ही में, उन्होंने 53 लाख रुपये की की Volkswagen Golf GTI और 3.5 करोड़ रुपये की Lexus LM 350h Ultra लग्जरी MPV भी खरीदी है। उनके कलेक्शन में पहले से ही Lamborghini Urus, Mercedes-Benz G63 AMG, Land Rover Defender 90 V8, और Porsche 911 Carrera S जैसी कारें शामिल हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Automobili Ardent India (@automobiliardent)

    comedy show banner
    comedy show banner