Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 700 का आ सकता है Facelift वर्जन, पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई एसयूवी, जानें क्‍या होंगे बदलाव

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 03:00 PM (IST)

    Mahindra XUV700 facelift भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra and Mahindra की ओर से Mahindra XUV 700 के Facelift को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस एसयूवी की क्‍या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Mahindra XUV 700 Facelift की क्‍या जानकारी सामने आई है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में कई एसयूवी को ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से जल्‍द ही XUV 700 के Facelift को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी (Mahindra XUV700 facelift) को लेकर क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार नजर आई Mahindra XUV 700 Facelift

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही अपनी प्रीमियम एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mahindra XUV 700 Facelift को लॉन्‍च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसकी टेस्‍टिंग (XUV700 test mule spotted) की जा रही है।

    क्‍या मिली जानकारी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को टे‍स्‍ट(upcoming Mahindra SUV) किया जा रहा है। जिस दौरान इसे पहली बार देखा गया है। एसयूवी को वैसे तो पूरी तरह से कवर किया गया था। लेकिन इसकी हेडलाइट्स की जानकारी सामने आ गई है। Mahindra Thar Roxx की तरह ही XUV 700 के Facelift में भी सर्कुलर हेडलाइट्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें नए डिजाइन वाली ग्रिल को भी दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में और किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें कई नए फीचर्स और इंटीरियर को दिया जा सकता है।

    इंजन में होगा बदलाव?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसे में ज्‍यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसके इंजन में किसी भी तरह के बदलाव को नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा इंजन के विकल्‍प की तरह ही इंजन को दिया जाएगा।

    नाम में हो सकता है बदलाव

    महिंद्रा की ओर से अब नई जेनरेशन कारों को नए नाम के साथ ऑफर किया जा रहा है। कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर पहले Mahindra XUV 300 को ऑफर किया जाता था, जिसका नाम बाद में बदलकर Mahindra XUV 3XO कर दिया गया। ऐसे ही उम्‍मीद की जा रही है कि इस सीरीज में आने वाली Mahindra XUV 700 का नाम भी बदलकर Mahindra XUV 7X0 किया जा सकता है।

    कब तक होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से अभी इस एसूयवी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि एक बार टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसे औपचारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। ऐसे में इसे साल के आखिर या अगले साल के शुरू में पेश किया जा सकता है।