Maruti Suzuki Eeco हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, मिली छह एयरबैग की सेफ्टी, जानें कितनी है कीमत
Maruti Suzuki Eeco 6 Airbags भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से Eeco की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अब इस गाड़ी को अपडेट किया गया है। अपडेट के साथ इसमें किस तरह के फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को दिया जा रहा है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। वैन सेगमेंट में निर्माता की ओर से Eeco को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अपडेट किया गया है, जिसके बाद इसको चलाना ज्यादा सुरक्षित हो गया है। किस तरह के सेफ्टी फीचर और फीचर को इसमें अपडेट किया गया है। किस कीमत पर Maruti Suzuki Eeco को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बेहतर हुई Maruti Suzuki Eeco
मारुति सुजुकी की ओर से ईको को वैन सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसको अपडेट किया गया है। जिसमें पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर और फीचर को दिया गया है।
क्या मिला अपडेट
जानकारी के मुताबिक अब Maruti Suzuki Eeco को छह एयरबैग (Eeco 6 Airbags) जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जा रहा है। इस सेफ्टी फीचर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है, जो इसके सभी वेरिएंट्स में मिलेगी। इसके अलावा वैन को एक और अपडेट दिया गया है। इसमें अब सेकेंड रो वाली सीट में भी कैप्टन सीट्स को दिया जा रहा है। इसके पहले मिडल रो में सामान्य सीट को दिया जाता था।
नहीं मिलेगी सात सीटों वाली Eeco
मारुति सुजुकी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब Maruti Suzuki Eeco वैन के एक वेरिएंट को हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब इसे सिर्फ पांच और छह सीटों के विकल्प के साथ ही ऑफर किया जाएगा। इसके पहले इसको सात सीटों के साथ भी ऑफर किया जाता था।
कितना दमदार इंजन
मारुति सुजुकी Eeco में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 60.5 किलोवाट की पावर और 105.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। जिससे इसे 52.7 किलोवाट की पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 5स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाता है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत को 5.44 लाख रुपये रखा गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
मारुति की Eeco को वैन सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिस सेगमेंट में किसी भी अन्य निर्माता की ओर से कोई उत्पाद बाजार में ऑफर नहीं किया जाता। लेकिन कीमत के मामले में इसे Renault Triber जैसी बजट एमपीवी से चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।