Mahindra XUV 700 का नया अवतार जल्द, लॉन्च से पहले इंटीरियर की जानकारी सामने आई
भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Mahindra XUV 700 का जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हाल में ही इसकी क्या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज एसयूवी Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें किस तरह का इंटीरियर दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 700 को मिलेगा फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से XUV 700 के फेसलिफ्ट को जल्द लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है। फेसलिफ्ट वर्जन में भी महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी में दिया जाने वाला ट्रिपल स्क्रीन सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें नया स्टेयरिंग व्हील, नया लोगो, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नई एलईडी डीआरएल, हेडलाइट्स, ग्रिल को भी दिया जा सकता है।
इंजन में होगा बदलाव?
इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद कम है। मौजूदा वर्जन में मिलने वाले इंजन के विकल्प को ही फेसलिफ्ट वर्जन में भी ऑफर किया जाएगा।
कब हो सकती है लॉन्च
निर्माता की ओर से इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा की ओर से अगले कुछ हफ्तों में ही इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा वर्जन की एक्स शोरूम कीमत के मुताबिक फेसलिफ्ट की कीमत में 30 से 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।
किनसे है मुकाबला
महिंद्रा की ओर से Mahindra XUV 700 एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, MG Hector, Jeep Compass जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।