कल लॉन्च होगी Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक, जानें क्या होगी खासियत और कितनी हो सकती है कीमत
Oben Rorr EZ देश में जिस तरह से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए उत्पादों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। ओबन इलेक्ट्रिक की ओर से कल (पांच अगस्त) को नई इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर Oben Rorr EZ को लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्या खासियत होगी। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टार्टअप Oben Electric की ओर से कल नई बाइक Oben Rorr EZ को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। इस बाइक में किस तरह की खासियत दी जा सकती हैं। किस कीमत पर बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी बाइक
ओबन इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में कल औपचारिक तौर पर नई बाइक को लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक Oben Rorr EZ के नाम से लॉन्च की जाएगी।
क्या होगी खासियत
निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर नई बाइक का टीजर जारी किया गया है। लेकिन इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। इसकी जानकारी लॉन्च के समय ही मिल पाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नई टीएफटी स्क्रीन को दिया जाएगा। जिसमें ब्लूटूथ सहित कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। यह रोज ईजी का नई जेनरेशन वर्जन होगा। जिसमें मौजूदा बाइक के मुकाबले में कई अपग्रेड दिए जा सकते हैं।
किफायती वर्जन होगा
जानकारी के मुताबिक नई बाइक को किफायती बाइक के तौर पर ऑफर किया जा सकता है। इस बाइक को मौजूदा ओबन रोर स्टैंडर्ड के नीचे पोजिशन किया जाएगा।
सुरक्षित होगी बैटरी
निर्माता की ओर से ओबन रोर ईजी को एलएफपी बैटरी के साथ ऑफर किया जाएगा। जो अन्य किसी भी तरह की बैटरी के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित तकनीक मानी जाती है। इसके अलावा इसमें बैटरी के भी दो विकल्प ऑफर किए जा सकते हैं।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही बाइक की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ओबन रोर ईजी बाइक की एक्स शोरूम कीमत एक लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
किनसे है मुकाबला
ओबन रोर ईजी को इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Revolt RV400, Ola Roadster X, Okaya Ferrato जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।