Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कौन-सी रॉयल एनफील्ड बाइक ज्यादा दमदार?
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: रॉयल एनफील्ड ने EICMA 2025 में Bullet 650 पेश की। Bullet 650 अब 650cc सेगमेंट में Interceptor, Continental GT, Super Meteor, Shotgun 650, और Classic 650 के साथ शामिल है। Bullet 650 और Classic 650 में कई समानताएं हैं, जैसे 650cc इंजन और फीचर्स, लेकिन डिजाइन में कुछ अंतर हैं।

Royal Enfield Bullet 650 और Classic 650 में से कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार?
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने हाल ही में EICMA 2025 में Bullet 650 को पेश किया है। इसे पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसे Bullet को 650cc ट्विन-सिलेंडर सेगमेंट में शामिल कर दिया है। इससे अब कंपनी की 650cc की बाइक की लिस्ट में अब Interceptor, Continental GT, Super Meteor, Shotgun 650, Classic 650 के साथ ही Bullet भी शामिल हो गई है। हम यहां पर आपको Bullet 650 और Classic 650 में से कौन-सी मोटरसाइकिल ज्यादा दमदार है, इसके बारे में बता रहे हैं।
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: डिजाइन
- Classic 650: इसका डिजाइन बिल्कुल Classic 350 जैसा ही है। इसमें सॉफ्ट लाइन्स वाला टैंक, टियरड्रॉप टैंक और क्रोम-एसेन्टेड फिनिश इसे एक नॉस्टैल्जिक लुक दिया गया है। इसमें Vallam Red, Bruntingthorpe Blue, Teal Green और Black Chrome कलर ऑप्शन मिलते हैं।
- Bullet 650: इसका डिजाइन भी Bullet 350 जैसा ही है, लेकिन इसमें 650cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें क्रोम-रिंग के साथ हेडलाइट दी गई है और साथ ही ट्विन पायलट लैम्प्स भी है। इसमें हैंड-पेंटेड टैंक पिनस्ट्राइप्स और मेटल टैंक बैजिंग भी मिलती है।
| स्पेसिफिकेशन | Royal Enfield Bullet 650 | Royal Enfield Classic 650 |
|---|---|---|
| इंजन | 648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड | 648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड |
| पावर | 47 hp | 47 hp |
| टॉर्क | 52.3 Nm | 52.3 Nm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड गियरबॉक्स | 6-स्पीड गियरबॉक्स |
| क्लच | स्लिप-एंड-एसिस्ट क्लच | स्लिप-एंड-एसिस्ट क्लच |
| ब्रेकिंग सिस्टम | डिस्क ब्रेक्स (ड्यूल-चैनल ABS) | डिस्क ब्रेक्स (ड्यूल-चैनल ABS) |
| सस्पेंशन | Showa टेलिस्कोपिक फोर्क्स (फ्रंट), ट्विन गैस-चार्जड शॉक्स (रियर) | Showa टेलिस्कोपिक फोर्क्स (फ्रंट), ट्विन गैस-चार्जड शॉक्स (रियर) |
| व्हील साइज | 18 इंच स्पोक व्हील्स | 18 इंच स्पोक व्हील्स |
| लाइटिंग | LED हेडलाइट और टेललाइट | LED हेडलाइट और टेललाइट |
| इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | सेमी-डिजिटल डायल, बड़े एनालॉग स्पीडोमीटर | सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन |
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: फीचर्स
- Classic 650: इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ट्रिपर नेविगेशन, ड्यूल-चैनल ABS, LED हेडलाइट और टेललाइट मिलते हैं। इसमें Showa सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो कंपनी की बाकी 650 मोटरसाइकिल में दिया जाता है। इसमें क्रोम स्विचगियर और फाइन पेंटवर्क मिलता है। इसमें 18-इंच स्पोक व्हील्स, शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
- Bullet 650: इसमें भी Classic 650 जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल डायल, एक बड़ा एनालॉग स्पीडोमीटर और LED लाइटिंग दी गई है। बाइक के रेट्रो लुक को बनाए रखा गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इनट्रूजन कम है, जो मोटरसाइकिल को चोरी होने से बचाने में मदद करता है। सका बैठने का तरीका क्लासिक से थोड़ा अलग है, जिसमें फ्लैट सीट और पारंपरिक राइडर-पिलियन कम्फर्ट जैसा है। इसमें भी 18-इंच स्पोक व्हील्स, शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: इंजन
इन दोनों ही मोटरसाइकिल में वही 648cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो Royal Enfield के बाकी 650 बाइक में देखने के लिए मिलता है। यह इंजन 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है। दोनों ही मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक के साथ आती है और ड्यूल-चैनल ABS भी मिलता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।