Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Curvv EV बनी मिनी जनरेटर, वाटर पंप चलाकर जमीन के नीचे से निकाला पानी, देखे Viral Video

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 01:23 PM (IST)

    भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक बढ़ रही है। हाल ही में Tata Curvv.EV का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह 1 हॉर्सपावर के वाटर पंप को चला रही है। यह व्हीकल-टू-लोड (V2L) तकनीक के कारण संभव हुआ। V2L तकनीक से इलेक्ट्रिक वाहन को जनरेटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। Tata Curvv EV में 45 kWh और 55 kWh बैटरी पैक का विकल्प है।

    Hero Image
    Tata Curvv EV खेत में चलाया वाटर पंप।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक बढ़ती जा रही है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला है। वायरल वीडियो में Tata Curvv.EV को एक फार्महाउस में 1 हॉर्सपावर वाले वाटर पंप को चलाते हुए देखा गया। वाटर पंप को चलाना व्हीकल-टू-लोड तकनीक की वजह से संभव हुआ है, जो हाल के समय में आने वाली ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में देखने के लिए मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है V2L तकनीक?

    व्हीकल-टू-लोड तकनीक के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन को पोर्टेबल जनरेटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए आप छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे लैपटॉप, लाइट्स, या यहां तक कि वाटर पंप भी चला सकते हैं। भारत में इस फीचर को सबसे पहले Tata Nexon EV में दिया गया था और अब Tata Curvv.EV इसे एक नया डायमेंशन दे रही है।

    Tata Curvv EV का वायरल वीडियो

    कर्व ईवी के वायरल वीडियो में एक खेत के किनारे खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो में इसके चार्जिंग पोर्ट में V2L अडैप्टर प्लग किया गया है। इससे एक इलेक्ट्रिक वाटर पंप जुड़ा हुआ है, जो जमीन के नीचे से पानी निकालकर एक प्लास्टिक की शीट से बनी अस्थायी टंकी से भरा रहा है। बताया जा रहा है कि पानी का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए किया जा रहा है। खास बात ये है कि पंप को चलाने के साथ-साथ गाड़ी की एसी भी ऑन बताया गया, हालांकि संभव है कि वो आवाज बैटरी कूलिंग सिस्टम की रही हो।

    Tata Curvv EV के फीचर्स

    इसे कई बेहतरीन और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें 45 kWh और 55 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है, जो 430 और 502 किमी की रेंज देती है। यह 150 PS तक की पावर, 215 Nm का टॉर्क जरनेट करता है। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-ड्राइव मोड्स, मल्टी-मोड एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 20 से ज्यादा ADAS फीचर्स को ऑफर किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv EV के मिड वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर