Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉन्च से पहले Tata Sierra रेड कलर में आई नजर, नए टीजर में दिखा ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 04:46 PM (IST)

    टाटा मोटर्स ने Tata Sierra का नया टीज़र जारी किया है, जिसमें इसका नया रंग और डैशबोर्ड सेटअप दिखाया गया है। यह SUV 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और कई बेहतरीन फ़ीचर्स होंगे। Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta जैसी कारों से होगा। इसे पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा।

    Hero Image

    Tata Sierra का नया टीजर जारी किया गया।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Sierra का नया टीजर जारी किया है। इस नए टीजर में टाटा सिएरा का नया कलर और डैशबोर्ड सेटअप देखने के लिए मिला है। टाटा अपनी इस नई SUV को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसे कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि नई टाटा सिएरा को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया जाएगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sierra का नया टीजर

    Tata Sierra

    • नई Tata Sierra के नए टीजर में इसका नया कलर देखने के लिए मिला है। इस टीजर में गहरे रेड शेड में कार दिखाई दे रही है, जो SUV को एक प्रीमियम और बोल्ड लुक देता है। यह कलर सिएरा को मस्कुलर डिजाइन, स्क्वेर्ड व्हील आर्चेस और पुराने मॉडल से प्रेरित ग्लासहाउस प्रोफाइल को ज्यादा बेहतर किया गया है।
    • इसके पहले देखे गए टेस्ट म्यूल्स में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और ब्लैक ORVMs जैसे फीचर्स दिखे हैं। इस रेड कलर के अलावा, लॉन्च पर कई अन्य नए और आकर्षक पेंट ऑप्शंस भी मिलने की उम्मीद है।

    Tata Sierra (6)

    मिलेगी ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड

    • Tata Sierra के नए टीजर में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट देखने के लिए मिला है, जो किसी भी टाटा कार में पहली बार देखने को मिलेगा। इसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक पैसेंजर-साइड स्क्रीन दी गईहै। यह सेटअप केबिन को एक हाई-टेक, पैनोरमिक और फ्यूचरिस्टिक एहसास देता है।

    Tata Sierra (3)

    • इसके साथ ही इसमें नए स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो इस SUV को अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस बना देंगे।
    Tata Sierra (4)

    कैसा होगा Tata Sierra का इंजन?

    टाटा सिएरा को पहले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा, जबकि EV वर्जन बाद में पेश किया जाएगा। इसमें नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0L Kryotec डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे।

    Tata Sierra (5)

    इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

    नई Tata Sierra का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota HyRyder और Honda Elevate जैसी कारों से होगा। हालांकि, अपने अनोखे डिजाइन, उन्नत इंटीरियर और टाटा की मजबूत सेफ्टी छवि के दम पर सिएरा इस सेगमेंट में अलग पहचान बना सकती है।