IPL 2022 में काजीरंगा एडिशन में नजर आएंगी टाटा की ये एसयूवी, गाड़ियों की निलामी के बाद यहां लगेगा पूरा पैसा
इस साल IPL 2022 में टाटा की कई एसयूवी को काजीरंगा एडिशन में पेश किया जाएगा। टाटा की इन गाड़ियों की निलामी की जाएगी। इसके बाद इसके निलामी का पूरा पैसा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षण में लगाया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स (Tata) ने हाल ही में आईपीएल 2022 (IPL 2022) टूर्नामेंट में देश में पंच काजीरंगा एडिशन का अनावरण किया। इस दौरान इस खास एडिशन मॉडल की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) के संरक्षण में लगेगी। इस बार कंपनी ने एसयूवी रेंज में काजीरंगा एडिशन का विस्तार करने की अपनी योजना का खुलासा किया है, जिसमें सफारी, हैरियर, नेक्सॉन और पंच शामिल हैं।
काजीरंगा एडिशन में क्या होगा खास
पंच का काजीरंगा एडिशन टॉप-स्पेक क्रिएटिव वेरिएंट पर आधारित होगा और इसमें फ्रंट फेंडर और रियर विंडस्क्रीन पर अद्वितीय एक सींग वाले राइनो बैज के साथ विशिष्ट उल्का ब्राउन कलर ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा इन वाहनों को एक खास 'काजीरंगा' स्कफ प्लेट भी मिलेंगे।
इंटीरियर के लिए मिलेंगे खास हाइलाइट्स फीचर्स
एसयूवी की आगामी काजीरंगा रेंज में इसी तरह के फीचर हाइलाइट्स देखे जाने की उम्मीद है। इनके अलावा, एसयूवी की आगामी विशेष रेंज में इंटीरियर के लिए भी खास फीचर हाइलाइट्स मिलेंगे। हालांकि इसके एडवांल अपडेट फीचर सूची के बारे में बाद में पता चलेगा।
काजीरंगा एडिशन मौजूदा इंजन विकल्पों
मैकेनिकल रूप से नेक्सॉन, पंच, हैरियर और सफारी के काजीरंगा एडिशन मौजूदा इंजन विकल्पों द्वारा संचालित होते रहेंगे। इस संबंध में और जानकारी आने वाले दिनों में पता चलेगी।
टाटा ने सफारी को किया अपडेट
आपको बता दें कि महिंद्रा XUV700 के बाजार में आने के बाद से टाटा सफारी की भारत में बिक्री घट रही है। इसके बाद ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में भारतीय कार निर्माता टाटा ने हाल ही में तीन-पंक्ति एसयूवी में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने पिछले महीने भारत में सबसे पहले सफारी डार्क वैरिएंट पेश किया था, जिसके बाद नियमित सफारी को अतिरिक्त आरामदेह सुविधाओं के साथ अपडेट किया। टाटा मोटर्स ने अब अधिक बिक्री बढ़ाने के लिए सफारी के एडवेंचर ट्रिम को अपडेट किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।