Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस देश में हो रहा सबसे इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल? यहां देखें टॉप 10 लिस्ट

    इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की ग्लोबल ईवी आउटलुक 2025 के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल में चीन दुनिया में पहले स्थान पर है जहाँ 20 मिलियन से ज़्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ सड़कों पर हैं। अमेरिका दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है। फ्रांस यूके नॉर्वे नीदरलैंड स्वीडन कनाडा और दक्षिण कोरिया टॉप 10 देशों में शामिल हैं जहाँ इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ रहा है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Thu, 28 Aug 2025 06:33 PM (IST)
    Hero Image
    सबसे ज़्यादा इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वाले 10 देश

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। हाल के समय में लोग अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पसंद कर रहे हैं, चाहे वह पैसेंजर व्हीकल हो या फिर कमर्शियल वाहन। हाल ही में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की ग्लोबल ईवी आउटलुक 2025 ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाले दोनों की लिस्ट है। आइए आइए, जानते हैं इलेक्ट्रिक कारों की संख्या के मामले में दुनिया के टॉप 10 देश कौन से हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. चीन: चीन दुनिया का सबसे इलेक्ट्रिक वाहन बाजा है। यहां पर 2024 तक 20 मिलियन से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़कों पर चलती है। पिछले साल चीन में करीब 11 मिलियन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जो देश में बिने वाले कुल वाहनों का करीब आधा थी। यहां पर सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स छूट भी मिलती है।

    2. अमेरिका (US): अमेरिका में करीब 7 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर है। साल 2023 में यहां पर करीब 1.6 मिलियन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। उम्मीद है कि इन्फ्लेशन रिडक्शन एक्ट जैसे टैक्स इंसेंटिव की वजह से यह बाजार और भी तेजी से बढ़ेगा।

    3. जर्मनी: यूरोप में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल जर्मनी में किया जाता है और यह देश दुनिया में ईवी इस्तेमाल करने में तीसरे नंबर पर आता है। यहां की सड़कों पर करीब 1.4 मिलियन इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतर चुकी हैं। हालांकि, प्रोत्साहन में कमी के कारण 2022 में नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 30% से घटकर 2023 में 25% हो गई थी।

    4. फ्रांस: इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने में फ्रांस चौथे नंबर पर आता है। यहां पर करीब 1.3 से 1.4 मिलियन इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस्तेमाल होती है। फ्रांस ने 2040 तक पेट्रोल और डीजल कारों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का वादा किया है। इसके अलावा, यहां पर बोनस-मालस सिस्टम जैसी योजनाएं भी हैं, जो प्रदूषण रहित वाहन खरीदने वालों को रिवॉर्ड देती हैं और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर पेनल्टी लगाती हैं।

    5. यूके (United Kingdom): दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल करने में यूनाइटेड किंगडम पांचवे नंबर पर आता है। यहां पर करीब 1.3 मिलियन इलेक्ट्रिक कारें सड़कों पर हैं। 1.3 मिलियन इलेक्ट्रिक कारें सड़कों पर हैं।

    6. नॉर्वे: छोटी आबादी वाला देश होने के बावजूद, नॉर्वे प्रति व्यक्ति ईवी स्वामित्व के मामले में सबसे आगे है। 2024 तक, नॉर्वे की सड़कों पर लगभग 900,000 ईलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल होता है। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां बिकने वाली 95% नई कारें इलेक्ट्रिक हैं।

    7. नीदरलैंड: यहां पर 560,000 इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह सातवें स्थान पर है। 2023 में बेची गई कुल कारों में से लगभग 30% इलेक्ट्रिक थीं। यहां उत्सर्जन कम करने पर जोर, सब्सिडी और चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क इस ग्रोथ को बढ़ा रहा है।

    8. स्वीडन: इस देश में करीब 550,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल होता है। 2023 में, यहां बिकने वाली लगभग 40% कारें इलेक्ट्रिक थीं, जिससे यह यूरोप के सबसे तेजी से बढ़ते ईवी बाजारों में से एक बन गया है।

    9. कनाडा: यहां पर करीब 550,000 इलेक्ट्रिक वाहन सड़क पर उतर चुके हैं। 2023 की शुरुआत तक, नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 9-10% थी। संघीय छूट और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार यहां की स्थिर ग्रोथ के पीछे मुख्य कारण हैं।

    10. दक्षिण कोरिया: इस देश में करीब 500,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल होता है। नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 7% से कम है, जो बताता है कि यहां विकास की बहुत बड़ी संभावना है।

    यह भी पढ़ें- आजादी के 78 साल बाद भी ब्रिटिश कंपनी के अधीन है भारत की यह रेलवे लाइन, सरकार देती है सालाना करोड़ों का भुगतान