Budget Friendly Cars Under 11 Lakh: ग्यारह लाख से भी कम दामों में आती हैं ये टॉप-5 कारें, Altroz से XUV 300 तक
Tata Altroz का XM Plus मॉडल है जो 8.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। अल्ट्रोज में 1.5-लीटर रेवोटॉर्क टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है। वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर Mahindra Bolero Neo का नाम है। कंपनी इसके N4 वेरिएंट में डीजल इंजन ऑफर करती है। Mahindra Bolero Neo N4 को 9.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल कारों का अलग क्रेज है। अपनी फ्यूल एफिशियंशी बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत डीजल कारें काफी लोगों की पहली पसंद रहती हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए 10 लाख रुपये से कम दाम में आने वाली टॉप-5 कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। हमारी इस सूची में Tata Altroz Diesel से लेकर Mahindra XUV 300 Diesel तक का नाम शामिल है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।
.jpg)
Tata Altroz
इस सूची में सबसे पहले स्थान पर Tata Altroz का XM Plus मॉडल है, जो 8.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। अल्ट्रोज में 1.5-लीटर रेवोटॉर्क टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इसे देश की सबसे किफायती डीजल कारों की लिस्ट में रखा गया है।
.jpg)
Mahindra Bolero Neo
लिस्ट में दूसरे स्थान पर Mahindra Bolero Neo का नाम है। कंपनी इसके N4 वेरिएंट में डीजल इंजन ऑफर करती है। Mahindra Bolero Neo N4 को 9.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो डीजल इंजन है, जो 100 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
.jpg)
Mahindra Bolero B4
Mahindra Bolero B4 को हमने अपनी लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखा है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.76 लाख रुपये रखी है। आपको बता दें कि बोलेरो 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 100 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करती है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Bolero Neo Plus Ambulance हुआ लॉन्च, जानें नियमित मॉडल से कितनी अलग?
Kia Sonet HTE
Kia India अपनी Sonet एसयूवी के HTE वेरिएंट से डीजल इंजन ऑफर करना शुरू करती है। Kia Sonet HTE की शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। आपको बता दें कि सोनेट में 1.5-लीटर CRDi टर्बो डीजल इंजन है, जो 113hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
Mahindra XUV 300 W4
इस सूची में आखिरी कार Mahindra XUV 300 W4 है, जिसकी कीमत 10.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। XUV 300 में 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो 115 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क पैदा करती है। परफॉरमेंस और डिजाइन के मामले में इसे खूब पसंद किया जाता है। ी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।