Vinfast VF7 और VF6 दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की सितंबर में होगी धमाकेदार एंट्री, कैसे हैं फीचर्स और रेंज
Vinfast India Launch दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को ऑफर करने वाली निर्माता विनफास्ट भारत में औपचारिक तौर पर अपने सफर को शुरू करने के लिए तैयार है। निर्माता की ओर से किस तारीख को अपनी कारों को देश में लॉन्च किया जाएगा। इनमें किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे। किस तरह की रेंज के साथ ऑफर किया जाएगा। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई वाहन निर्माता भारत में भी अपनी कारों को पेश और लॉन्च कर रहे हैं। विनफास्ट की ओर से भी भारत में अपने सफर को औपचारिक तौर पर शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। निर्माता की ओर से किस तारीख को किन कारों के लॉन्च के साथ देश में सफर शुरू किया जाएगा। इनमें किस तरह के फीचर्स और रेंज को दिया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
विनफास्ट के लॉन्च की तारीख तय
विनफास्ट की इलेक्ट्रिक कारों को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छह सितंबर को विनफास्ट अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी।
किन कारों को करेगी लॉन्च
निर्माता की ओर से देश में VF6 और VF7 को औपचारिक तौर पर छह सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले विनफास्ट ने जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी कारों को पेश किया था।
कैसे हैं फीचर्स
Vinfast VF6 को बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फाइव सीटर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च होगी। जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, Level-2 ADAS और 19 इंच अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
Vinfast VF7 में भी पैनोरमिक सनरूफ, कलर्ड एचयूडी, स्टेयरिंग व्हील कंट्रोल्स, Level-2 ADAS, 20 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
कितनी होगी रेंज
Vinfast VF6 में 59.6 KWh की क्षमता की बैटरी को जाएगा। जिसके साथ दी गई मोटर से 201 हॉर्स पावर मिलेगी। सिंगल चार्ज में एसयूवी को 381 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
वहीं Vinfast VF7 में 75.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है जिससे 431 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 348 हॉर्स पावर की पावर मिलती है।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के बाद ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इनकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 15 से 25 लाख रुपये तक हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।