Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2026 तक Yamaha भारत में लॉन्च करेगी 10 नई गाड़ियां, 20 से ज्यादा मॉडलों को करेगी अपडेट

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 02:00 PM (IST)

    यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, FZ रेव और XSR155 लॉन्च किया। कंपनी 2026 तक 10 नए मॉडल पेश करेगी, जिसमें दो इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। यामाहा का ध्यान प्रीमियम और डीलक्स मोटरसाइकिलों पर है, और वह 2026 तक 20 से अधिक उत्पादों को अपडेट करेगी।

    Hero Image

    Yamaha साल 2026 तक भारत में 10 नए मॉडल लॉन्च करेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी Yamaha मोटर इंडिया ने 11 नवंबर को भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने नई Yamaha FZ RAVE और Yamaha XSR155 मोटरसाइकिल को भी लॉन्च किया। इस दौरान कंपनी ने एलान किया कि वह साल 2026 तक भारत में 10 नए मॉडल को लॉन्च करेगी। इसमें 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे। कंपनी यह कदम भारत में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने और बढ़ते हुए प्रीमियम और डिलक्स बाइक सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए उठा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रीमियम और डिलक्स बाइक सेगमेंट पर फोकस

    Yamaha का ध्यान अब प्रीमियम और डिलक्स मोटरसाइकिलों पर रहेगा। वर्तमान में, R15, MT15 और XSR155 जैसे मॉडल पहले ही भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड सेट कर चुके हैं। इन मोटरसाइकिलों के जरिए Yamaha ने भारतीय उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट को डिजाइन किया है। इसके अलावा, FZ-RAVE जैसी नई बाइक डिलक्स सेगमेंट में ताजगी का अनुभव देने के लिए लाई गई है।

    10 नए मॉडल और 20 से ज्यादा अपडेट

    साल 2026 तक को लेकर Yamaha का रोडमैप भारत के लिए तैयार है। कंपनी साल 2026 तक 10 नए मॉडल को लॉन्च करने के साथ ही 20 से ज्यादा प्रोडक्ट को अपडेट करेगी। इसमें दो ICE मोटरसाइकिल और दो इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं, जो इस हफ्ते लॉन्च किए गए थे। हालांकि ओतानी ने बिक्री के विशिष्ट लक्ष्य का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह कहा कि कंपनी अपनी सालाना 1.5 मिलियन यूनिट की उत्पादन क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने का लक्ष्य रखती है।

    इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एंट्री

    भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन यामाहा ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी 2026 की पहली तिमाही में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एरोक्स ई और EC-06—लॉन्च करेगी। इसके लिए, यामाहा पहले भारत के चार प्रमुख मेट्रो शहरों में अपनी शुरुआत करेगी, जहां EV अपनाने की दर पहले से अधिक है।