Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV3XO EV हुई लॉन्च; 285 km रेंज, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक स्काय-रूफ जैसे फीचर्स से लैस

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 07:28 PM (IST)

    Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV3XO EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह 2024 में लॉन्च हुई पॉपुलर XUV3XO का इलेक्ट्रिक अवतार है, जिसम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Mahindra XUV3XO EV भारत में हुई लॉन्च।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने अपनी एंट्रील लेवल इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV3XO EV को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की वही पॉपुलर XUV3XO है, जिसे 2024 में पेट्रोल/डीजल वर्जन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने उसी भरोसेमंद पैकेज के साथ इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च किया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसका मुकाबला Tata Punch EV को टक्कर देती हुई दिखाई देगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि XUV3XO EV को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?

    कितनी है कीमत?

    Mahindra XUV3XO EV को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो AX5 और AX7L है।

    1. AX5: 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. AX7L: 14.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    कंपनी के पोर्टफोलियो में यह इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV रेंज (BE 6, XEV 9e, XEV 9S) से नीचे पोजिशन की गई है और शहर के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। महिंद्रा XUV3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी 2025 से शुरू होगी। कंपनी बैटरी और मोटर पर 8 साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी दे रही है।

    Charging_High_Kwh_Rear_Tango_Red

    कैटेगरी Mahindra XUV3XO EV की डिटेल्स
    वेरिएंट AX5, AX7L
    कीमत (एक्स-शोरूम)
    1. AX5 – ₹ 13.89 लाख
    2. AX7L – ₹ 14.96 लाख
    बॉडी टाइप इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV
    ड्राइव टाइप फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)
    बैटरी पैक 39.4 kWh
    मोटर पावर 110 kW (150 PS / 148 bhp)
    पीक टॉर्क 310 Nm
    रियल वर्ल्ड रेंज 285 km (AC ऑन)
    MIDC रेंज (P1 + P2) 351 km
    MIDC रेंज (P1) 456 km
    0–100 km/घंटा 8.3 सेकंड
    ड्राइव मोड्स
    1. Fun
    2. Fast
    3. Fearless
    सिंगल पेडल ड्राइव हां
    चार्जिंग स्टैंडर्ड CCS Type-II
    DC फास्ट चार्जिंग 0–80% चार्ज – 50 मिनट (50 kW DC)
    AC चार्जिंग (7.2 kW) 0–100% – 6.5 घंटे
    पोर्टेबल AC चार्जर 13A (3.0 kW), घरेलू 16A सॉकेट
    लंबाई 3900 mm
    चौड़ाई 1821 mm
    ऊंचाई 1617 mm
    व्हीलबेस 2600 mm
    ग्राउंड क्लीयरेंस (अनलेडन) 190 mm
    टर्निंग सर्कल डायमीटर 10.6 मीटर
    बूट स्पेस 364 लीटर
    सीटिंग कैपेसिटी 5-सीटर
    फ्रंट सस्पेंशन मैकफर्सन स्ट्रट
    रियर सस्पेंशन टॉर्शन बीम
    सस्पेंशन टेक्नोलॉजी FDD (फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पिंग))
    ब्रेक्स फ्रंट और रियर डिस्क
    व्हील्स (AX5) R16 अलॉय
    व्हील्स (AX7L) R17 अलॉय
    सनरूफ
    1. AX5 – सिंगल पेन
    2. AX7L – पैनोरमिक स्काय-रूफ
    इंफोटेनमेंट स्क्रीन 10.25 - इंच टचस्क्रीन
    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 10.25 - इंच TFT डिजिटल
    कनेक्टिविटी वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay
    ऑडियो सिस्टम
    1. AX5 – 6 स्पीकर
    2. AX7L – 7-स्पीकर Harman Kardon + Dolby Atmos
    ADAS AX7L में लेवल-2 ADAS
    सेफ्टी फीचर्स
    1. 6 एयरबैग
    2. ESP
    3. TPMS
    4. 360 डिग्री कैमरा (AX7L)
    क्लाइमेट कंट्रोल ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक
    सीट्स लेदरेट सीट्स (AX7L)
    अन्य फीचर्स
    1. वायरलेस चार्जिंग
    2. 65W USB-C
    3. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    4. ऑटो हेडलैंप्स
    5. ऑटो वाइपर्स
    कनेक्टेड टेक Adrenox (80+ कनेक्टेड फीचर्स, Alexa बिल्ट-इन)
    बैटरी व मोटर वारंटी 8 साल / 1,60,000 km
    व्हीकल वारंटी 3 साल / अनलिमिटेड km
    डिलीवरी शुरू 23 फरवरी 2025

    TangoRed_DT

    Mahindra XUV3XO EV का डिजाइन

    डिजाइन के मामले में XUV3XO EV लगभग अपने ICE वर्जन जैसी ही दिखती है, जो कि अच्छी बात है। इसका बॉक्सी और मस्क्युलर लुक इसे 4-मीटर सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी देता है।

    1. LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
    2. LED फॉग लैंप
    3. 17-इंच अलॉय व्हील
    4. बॉडी क्लैडिंग
    5. LED टेललैंप

    SUV का साइज और रोड प्रेजेंस इसे XUV400 से अलग पहचान देता है, जो 4 मीटर से बड़ी थी।

    XUV 3XO EV-116

    Mahindra XUV3XO EV: इंटीरियर और फीचर्स

    अंदर बैठते ही XUV3XO EV प्रीमियम फील देती है। फीचर लिस्ट लगभग ICE मॉडल जैसी ही है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की उम्मीदों के मुताबिक इसे और ज्यादा टेक-फोकस्ड बनाया गया है।

    1. पैनोरमिक स्काय-रूफ
    2. सॉफ्ट-टच प्लास्टिक्स
    3. लेदरेट सीट्स
    4. 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
    5. वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
    6. 10.25-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
    7. 7-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट के साथ)
    8. Adrenox कनेक्टेड टेक्नोलॉजी (Alexa बिल्ट-इन)
    9. ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
    10. ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स
    11. वायरलेस चार्जिंग
    12. 65W USB-C फास्ट चार्जिंग
    Direct_Aerial

    सेफ्टी फीचर्स

    1. 360-डिग्री कैमरा
    2. ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
    3. लेवल-2 ADAS
    4. 6 एयरबैग
    5. ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम)
    6. TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
    7. क्रूज कंट्रोल
    8. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    कुल मिलाकर, फीचर्स के मामले में यह सेगमेंट की सबसे टेक-लोडेड EVs में से एक बनकर उभरती है।

    DriveMode

    Mahindra XUV3XO EV: पावरट्रेन और रेंज

    1. XUV3XO EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर ट्यून किया गया है। यह बैटरी 148 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    2. इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव दी गई है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि XUV3XO EV सिंगल चार्ज में 285 किमी (AC ऑन के साथ) तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देगी।
    3. इसमें तीन ड्राइविंग मोड Fun, Fast और Fearless दिया गया है। इसके अलावा, महिंद्रा ने इसमें FDD (फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पिंग) तकनीक भी दी है, जिससे खराब सड़कों पर राइड क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।
    4. कंपनी के मुताबकि, XUV3XO EV सिर्फ 50 मिनट में 50 kW DC फास्ट चार्जर से 0–80% चार्ज हो जाती है। इसे 7.2 kW AC चार्जर से फुल चार्ज में लगभग 6.5 घंटे तक का समय लगता है।