नया कलर, मिनिमलिस्ट डिजाइन, एडवांस फीचर्स; Royal Enfield Himalayan का खास एडिशन लॉन्च
Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition: रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन का 'माना ब्लैक' एडिशन लॉन्च किया है। यह नया रंग विकल्प हिमालयन रेंज में जोड़ा गया है। इस एडिशन में हिमालयन के डिज़ाइन और विशेषताओं को बरकरार रखा गया है। इंजन और प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर मोटरसाइकिल हिमालयन का नया वेरिएंट Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition को लॉन्च किया है। इसे हाल ही में EICMA 2025 में ग्लोबली पेश किया गया था। इसे नए कलर के साथ ही नए फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।
Himalayan माना ब्लैक एडिशन का डिजाइन
इसका डिजाइन Mana Pass से प्रेरित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची और चुनौतीपूर्ण मोटरयोग्य रास्तों में से एक है। बाइक को स्टील्थ ब्लैक फिनिश, मैट एलिमेंट्स और मिनिमलिस्ट डिजाइन दिया गया है।
-1763737637655.jpg)
| पैरामीटर | Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition स्पेसिफिकेशन | |
| इंजन | टाइप | लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, DOHC, 4 वाल्व |
| बोर x स्ट्रोक (मिमी में) | 84 मिमी x 81.5 मिमी | |
| डिस्प्लेसमेंट | 451.65 cc | |
| कम्प्रेशन रेश्यो | 11.5:1 | |
| मैक्सिमम पावर | 39.48 bhp | |
| मैक्सिमम टॉर्क | 40 Nm | |
| आइडल RPM | 1300 | |
| स्टार्टिंग सिस्टम | इलेक्ट्रिक स्टार्ट | |
| लुब्रिकेशन | सेमी-ड्राई सम्प | |
| इंजन ऑयल ग्रेड | 10W40 API SN, JASO MA2, सेमी सिंथेटिक | |
| क्लच | वेट मल्टीप्लेट, स्लिप और असिस्ट | |
| गियरबॉक्स | 6 स्पीड | |
| फ्यूल इंजेक्शन | इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, 42 मिमी थ्रॉटल बॉडी, राइड बाय वायर सिस्टम | |
| चेसिस और सस्पेंशन | टाइप | स्टील, ट्विन स्पार ट्यूबलर फ्रेम |
| फ्रंट सस्पेंशन | अपसाइड डाउन फोर्क, 43 मिमी | |
| फ्रंट व्हील ट्रेवल | 200 मिमी | |
| रियर सस्पेंशन | लिंकेज टाइप मोनो-शॉक | |
| रियर व्हील ट्रेवल | 200 मिमी | |
| ब्रेक और टायर | टायर्स फ्रंट | 90/90-21" |
| टायर्स रियर | 140/80 R } 17" | |
| ब्रेक्स फ्रंट | हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, 320 मिमी वेंटिलेटेड डिस्क, डबल पिस्टन कैलिपर | |
| ब्रेक्स रियर | हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, 270 मिमी वेंटिलेटेड डिस्क, सिंगल पिस्टन कैलिपर | |
| ABS | डुअल चैनल ABS, स्विचेबल | |
| डाइमेंशन्स | व्हीलबेस | 1510 मिमी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 230 मिमी | |
| लम्बाई | 2285 मिमी | |
| चौड़ाई | 900 मिमी | |
| ऊँचाई | 1316 मिमी | |
| सीट हाइट | 860 मिमी | |
| ड्राई वेट | 181 किग्रा | |
| कर्ब वेट (90\% फ्यूल + ऑयल) | 195 किग्रा | |
| पेलोड विथ स्टैण्डर्ड इक्विपमेंट | 199 किग्रा | |
| फ्यूल कपैसिटी | 17.0 लीटर | |
| इलेक्ट्रिकल्स | इलेक्ट्रिकल सिस्टम | 12 V |
| बैटरी | 12 V, 8 Ah | |
| हेडलैंप | LED हेडलैंप | |
| टेल लैंप | इंटीग्रेटेड टर्न और टेल लैंप, All LED | |
| टर्न सिग्नल लैंप | Integrated turn & Tail Lamp, All LED | |
| अन्य उपकरण | राइड मोड्स, USB टाइप C चार्जिंग पॉइंट | |
| क्लस्टर | 4 इंच TFT डिस्प्ले फोन कनेक्टिविटी के साथ, फुल मैप नेविगेशन (गूगल मैप्स द्वारा संचालित), मीडिया कंट्रोल्स | |
| अन्य | फ्यूल कंजम्पशन | 3.43 लीटर/100 km |
| \text{CO}_2 | 82.82 g/km | |
| पास बाय नॉइज़ (ड्राइव बाय) | 77 dB A | |
| स्टेशनरी नॉइज़ | 90.0 dB A |

एडवेंचर पसंद लोगों के लिए की गई तैयार
- Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition को उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो हर रास्ते को एक चुनौती के रूप में लेते हैं। इसकी एर्गोनॉमिक्स लंबी दूरी की ऑफ-रोड राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इसमें फैक्ट्री-फिटेड एडवेंचर किट दी गई है। साथ ही
-1763737706916.jpg)
- ब्लैक रैली हैंड गार्ड्स और रैली सीट दी गई, जो लंबे समय तक आराम और अतिरिक्त ग्रिप देती है। इसमें रैली फ्रंट मडगार्ड है, जिसे कठिन रास्तों को ध्यान में रखकर दिया गया है। साथ ही ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स भी मिलते हैं।
पावरफुल इंजन से है लैस
Himalayan के माना ब्लैक एडिशन में Sherpa 450 इंजन दिया गया है, जो राइड-बाय-वायर तकनीक के साथ आता है। यह इंजन हर तरह के रास्ते के लिए बनाया गया है।
-1763737683898.jpg)
कितनी है कीमत?
Royal Enfield Himalayan Mana Black Edition की एक्स-शोरूम कीमत 3.37 लाख रुपये रखी गई है। स्टैंडर्ड Himalayan की एक्स-शोरूम कीमत 3.05 लाख रुपये से शुरू होती है। बुकिंग सभी Royal Enfield डीलरशिप्स, Royal Enfield ऐप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।