Araria News: भोज में नहीं जाने पर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि बगल में एक शादी थी, जिसमें पत्नी शादी में नहीं गई थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोपित पति ने बुरी तरह मारपटी की थी। मृतका को तीन मासूम बच्चे हैं। सभी की उम्र 10 वर्ष से कम है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

गला दबाकर की गई महिला की हत्या। सांकेतिक तस्वीर
संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। बौंसी थाना क्षेत्र के गुणवंती धमदाहा वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद की। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया।
सूचना पर एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और कुछ सैंपल अपने साथ ले गई। महिला के शरीर में जख्म के कई निशान पाए गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मृतका गुणवंती धमदाहा टोला वार्ड संख्या नौ निवासी रणधीर मंडल की पत्नी फूलो देवी (35) थी। मृतका के स्वजनों ने पति रणधीर मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता पंचानंद मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही रणधीर मंडल कुमराहा आया था। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिली कि बेटी फूलो की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गुणवंती धमदाहा टोला पहुंचे तो देखा कि बेटी घर में मृत पड़ी थी। पति ने गुरुवार की रात बुरी तरह मारपीट की और रस्सी से गले में फंदा लगाकर जान ले ली।

इधर बौसीं थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पति- पत्नी में भोज खाने जाने को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के पति रणधीर मंडल के द्वारा फांसी लगाकर हत्या की बात सामने आ रही है।
बताया कि बगल में एक शादी थी, जिसमें पत्नी शादी में नहीं गई थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोपित पति ने बुरी तरह मारपटी की थी। मृतका को तीन मासूम बच्चे हैं। सभी की उम्र 10 वर्ष से कम है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।