Highlights: अररिया की छह सीटों में 4 पर भाजपा-जदयू गठबंधन का कब्जा, ओवैसी की पार्टी ने भी दर्ज कराई उपस्थिति
Bihar Chunav 2020 Results जोकीहाट नरपतगंज रानीगंज फारबिसगंज अररिया और सिकटी विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा-जदयू गठबंधन को चार विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। एक पर कांग्रेस और एक पर एआइएमआइएम ने जीत दर्ज की है।
अररिया, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 Results बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नतीजे आ गए हैं। अररिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गिनती कृषि उत्पादन बाजार समिति अररिया गोदाम में मंगलवार, 10 नवंबर को हुई। दैनिक जागरण-Jagran.com पर आप बिहार के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के परिणाम को जान सकते हैं। यहां अररिया जिले के जोकीहाट, नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया और सिकटी विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम हैं। अररिया में भाजपा-जदयू गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 6 विधानसभा क्षेत्रों में चार पर भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत हुई है।
Jokihat Chunav 2020 Results Live Updates
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रत्याशी शाहनवाज और राजद प्रत्याशी सरफराज आलम के बीच मुकाबला था। 2015 के चुनाव में सरफराज आलम ने जीत दर्ज की थी। कुल 9 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। मतगणना के अंत में शाहनवाज ने जीत दर्ज की।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा रणजीत यादव 48892
- राजद सरफराज आलम 51980
- एआइएमआइएम शाहनवाज 59523 ( विजयी )
जीत का अंतर -7543
Narpatganj Chunav 2020 Results Live Updates
राजद के अनिल कुमार यादव और भाजपा के जय प्रकाश यादव बीच मुकाबला है। 2015 के चुनाव में राजद के अनिल कुमार यादव ने भाजपा के जर्नादन यादव को पराजित कर विधायक चुने गए थे। इस विधानसभा क्षेत्र में 3, 17, 182 मतदाता हैं। मतगणना में भाजपा के जय प्रकाश यादव आगे चल रहे हैं। कुल 20 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा जय प्रकाश यादव 98160 (विजयी)
- राजद अनिल कुमार यादव 69699
जीत का अंतर- 28461
Raniganj Chunav 2020 Results Live Updates
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू के अचमित ऋषिदेव और राजद के अविनाश मंगलम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यहां जदयू के अचमित ऋषिदेव ने जीत दर्ज की है। उन्हें 81874 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी राजद के अविनाश मंगलम को 79479 वोट मिले। 2015 में जदयू के अचमित ऋषिदेव ने चुनाव जीते थे। यहां 3, 35, 936 मतदाता हैं। यहां कुल 12 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- जदयू अचमित ऋषिदेव 81874 (विजयी)
- राजद अविनाश मंगलम 79479
जीत का अंतर : 2553
Forbesganj Chunav 2020 Results Live Updates
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से एकबार फिर भाजपा के विद्यासागर केसरी को सफलता मिली है। उन्हें 102130 मत मिले। वहीं कांग्रेस के जाकिर हुसैन खान को 82381 वोटों से संतोष करना पड़ा। 2015 में भी भाजपा के विद्यासागर केसरी चुनाव जीते थे। महान उपन्यासकार फणीश्वरनाथ रेणु ने पांच दशक पहले फारबिसगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि सफलता नहीं मिली। इस बार 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा विद्यासागर केसरी 1,02,130 (विजयी)
- कांग्रेस जाकिर हुसैन खान 82381
Araria Chunav 2020 Results Live Updates
अररिया विधानसभा क्षेत्र एकबार फिर कांग्रेस को जीत मिली है। आबिदुर्रहमान ने जदयू के शरगुफ्ता अजीम को हरा दिया है। आबिदुर्रहमान को 102855 वोट तो शरगुफ्ता अजीम को 55027 मत मिले। 2015 में भी कांग्रेस के आबिदुर्रहमान ने जीत दर्ज की थी।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- कांग्रेस आबिदुर्रहमान 102855 ( विजयी)
- जदयू शरगुफ्ता अजीम 54996
जीत का अंतर 47680
Sikti Chunav 2020 Results Live Updates
सिटकी विधानसभा सीट पर भाजपा के विजय कुमार मंडल और राजद के शत्रुघ्न कुमार सुमन के बीच मुकाबला है। 2015 में भाजपा के विजय कुमार मंडल ने जीत दर्ज की थी।
- पार्टी प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा विजय कुमार मंडल 84072 (विजयी)
- राजद शत्रुघ्न कुमार सुमन 70356
जीत का अंतर 13716
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।