विजय कुमार मंडल के नामांकन में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, बोले- विकास की रफ्तार पकड़ चुका है बिहार
सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। कुर्साकांटा में आयोजित सभा में अनुराग ठाकुर ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विजय कुमार मंडल को जिताने की अपील की। प्रदीप कुमार सिंह ने मोदी और नीतीश के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

विजय कुमार मंडल के नामांकन में पहुंचे अनुराग ठाकुर। (जागरण)
संवाद सूत्र, कुर्साकांटा (अररिया)। सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर कुर्साकांटा के सुभाष स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से विजय कुमार मंडल को एकबार फिर जिताने की अपील की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपका विधायक तीन बार अररिया और दो बार सिकटी विधानसभा से जीत दर्ज कर चुके हैं। आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो यह इस बार छक्का मारकर नीतीश सरकार को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। ऊपर में मोदी और नीतीश की जोड़ी और यहां प्रदीप सिंह और विजय मंडल की जोड़ी को बनाये रखना है। जिससे आपसबों का सर्वांगीण विकास हो सके। सबने मन बना लिया है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनाना है।
वहीं, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास का काम हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है।
जहां कल तक सड़कें नही थीं आज वहां ट्रेन चल रही है। 111 किलोमीटर-गलगलिया ट्रेन,जीविका के माध्यम से महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजने, उज्ज्वला गैस योजना, पेंशन की राशि में बढोतरी, शौचालय निर्माण आदि अनेकों सरकारी योजना का जिक्र करते हुए विकास के लिए विजय मंडल को वोट देने की अपील की।
मौके पर भाजपा संगठन के सभी अधिकारी सहित जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्राचार्य त्रिलोक नाथ झा, जिप सदस्य रघु सिंह, अजित झा, बैद्यनाथ मिश्र, सुशील झा, मनोज मण्डल, योगेंद्र बिश्वास, गणेश यादव, अंजुलता झा, कनकलता झा, वीणा देवी, बिहारी दास, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन गुलाब सिंह ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।