जब पति करने लगा पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार... महिला ने पुलिस से कहा, मेरी मर्जी के बगैर बनाता है शारीरिक संबंध
Bihar Latest News, Hindi News: बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना के ग्राम पंचायत की एक महिला ने अपने पति मशकूर आलम पर अप्राकृतिक यौनाचार करने पर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। उसे दो बेटे एक 13 वर्ष और दूसरा छह वर्ष का है। पिछले कुछ महीने से पति ने हैवानियत करते हुए अप्राकृतिक यौनाचार कर परेशान कर रखा है। बीती रात जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। मना करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी।

Bihar Latest News, Hindi News: बिहार के अररिया में एक महिला ने अपने पति मशकूर आलम पर अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज कराया।
संवाद सूत्र, जोकीहाट (अररिया)। Bihar Latest News, Hindi News बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पंचायत की एक महिला ने अपने पति मशकूर आलम, सास, भैंसुर सहित आधा दर्जन पर जोकीहाट थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे एक 13 वर्ष और दूसरा छह वर्ष का है। पिछले कुछ महीने से पति ने हैवानियत का रूख अख्तियार कर लिया है।
पति ने दिन-रात अप्राकृतिक यौनाचार कर परेशान कर रखा है। विगत 19 अक्टूबर की रात जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा। मना करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी और घर से भगा दिया। जब मायके वाले समझाने गए तो पति सहित ससुराल वाले तरह-तरह के बहाने लगाकर उल्टी शिकायत करने लगे। उसने कहा कि मैं पति हूं मेरी हर बात उसे माननी होगी, नहीं तो रिश्ता खत्म कर लूंगा।
घटना के बाबत पीड़िता ने सास, भैंसुर, गोतनी आदि को बताया तो उल्टा सभी लोग गाली गलौज, डांट फटकार करने लगे। थक हार कर मजबूर होकर वह मायके आ गयी, जहां फिर से पति पहुंच गया और अप्राकृतिक यौनाचार कर परेशान किया। महिला ने परेशान होकर उक्त सभी ससुराल वालों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की छानबीन जारी है।
मारपीट में महिला सहित तीन घायल
पलासी प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों में करोड़ दिघली गांव के इरशाद, कुजरी गांव की बीबी शाहीन व मु शाहरुख शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। यह जानकारी डा तनवीर आलम ने दी है।उन्होंने बताया कि उक्त तीनों का प्राथमिक इलाज के बाद फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
महिला सहित दो व्यक्ति हुए सर्पदंश के शिकार
पलासी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते चौबीस घंटे के भीतर महिला सहित दो व्यक्ति सर्पदंश के शिकार हो गए। सर्पदंश के शिकार बलुआ कलियागंज गांव के गोलू कुमार व चंडीपुर गांव की मिनाक्षी कुमारी को इलाज के लिए स्वजनों ने सीएचसी पलासी लाया। मौके पर मौजूद चिकित्सक तनवीर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।