Bihar Election 2025: 'मोदी और शाह बदलते हैं नीतीश कुमार का चैनल', औरंगाबाद में बोले राहुल गांधी
Bihar Vidhan sabha Chunav 2025: औरंगाबाद में एक रैली में, राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर मोदी और शाह द्वारा 'चैनल' की तरह इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश ने सत्ता के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया है। राहुल ने मोदी और शाह पर देश को बांटने का आरोप लगाया।

औरंगाबाद में भाषण देते राहुल गांधी। फोटो जागरण
सनोज पांडेय, औरंगाबाद। Bihar Assembly Election 2025। औरंगाबाद में पुलिस लाइन के पास स्थित मैदान में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का चैनल शाह व मोदी बदलते हैं। नीतीश कुमार अपने चैनल पर काम नहीं कर रहे हैं। बिहार में क्या होगा? कब होगा? इसका निर्णय मोदी व शाह लेते हैं।
राहुल ने भीड़ में उपस्थित युवाओं से कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां देखता हूं कि बिहार के लोग काम कर रहे हैं। बिहार के लोग मजदूरी कर रहे हैं। लद्दाख में सड़क बनाते बिहारी मिला, तेलंगना की फैक्ट्री में काम करते बिहारी मिला, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री एवं सड़कों पर काम करने वाले बिहारी मिले।
'बिहारियों को मजदूर बना दिया'
20 वर्षों में नीतीश ने बिहारियों को देश का मजदूर बना दिया है। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर यहां हमारी सरकार बनी तो प्रत्येक वर्ग के गरीबों को न्याय मिलेगा। अतिपिछड़ों व दलितों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। जाति व धर्म से ऊपर उठकर काम करेंगे।
वोट चोरी के सवाल पर कहा कि यहां के लोग चालाक हैं चोरी नहीं होने देंगे। संविधान बचाने के लिए आगे आना होगा। राहुल ने कहा कि बिहार में सरकार बनने पर आइटी कंपनी के साथ मोबाइल फैक्ट्री खोला जाएगा। शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि कभी बिहार में विदेशों से लोग पढ़ने आते थे। अब स्थिति खराब है।
'बिहार में विदेश से पढ़ने आएंगे छात्र'
महागठबंधन की सरकार बनने एक ऐसे विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा कि उसमें देश ही नहीं विदेश के लोग आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। पेपरलीक पर तंज कसते हुए कहा कि व्यूरोक्रेट व उनसे जुड़े लोगों के बच्चों को पढ़ने की जरूरत नहीं होती है। परीक्षा से पहले पेपर मिल जाता है।
छठ का जिक्र करते हुए कहा कि मोदीजी यमुनाजी व्रत करने गए थे। वहां यमुना की पानी जगह पाइप से आपूर्ति हो रहे पानी से स्नान कर रहे थे। हिंदुस्तान अरबतियों का है, यहां के गरीबों को सरकार मदद नहीं कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।