Trivikram Narayan Singh: भाजपा का करोड़पति प्रत्याशी, जानिए कितनी है सलाना आय
औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, जिसके अनुसार उनकी संपत्ति करोड़ों में है। उनके आयकर विवरण के अनुसार उनकी वार्षिक आय में लगातार वृद्धि हुई है, जो 2020-21 में 92 लाख से बढ़कर 2024-25 में 5 करोड़ 59 लाख हो गई। उनके पास लगभग 23.97 करोड़ की चल और अचल संपत्तियां हैं, और उन्होंने विभिन्न कंपनियों में निवेश भी किया है।

मनीष कुमार, औरंगाबाद। औरंगाबाद के भाजपा प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह की संपत्ति करोड़ों में है। इनके द्वारा नामांकन में प्रस्तुत शपथ पत्र में करोड़ों की संपत्ति का जिक्र किया है। इसके आयकर विवरणी को देखा जाए तो वर्ष 2020-21 में 92 लाख 5260 रुपये थी। वर्ष 2021-22 में बढ़कर एक करोड़ 16 लाख 68 हजार हो गई।
वर्ष 22-23 में दो करोड़ 20 लाख 74 हजार और 23-24 में तीन करोड़ 10 हजार हो गई। वर्ष 24-25 में इनकी वार्षिक आय पांच करोड़ 59 लाख हो गई। इनपर कोई प्राथमिकी नहीं है। और न कोई न्यायालय से दोष सिद्ध किए गए हैं।
कई बैंकों में हैं एकाउंट
इनका एचडीएफसी बैंक डेहरी, पीएनबी की शाखा करवंदिया, एक्सिस बैंक सासाराम, बैंक आफ इंडिया जमुहार, एसबीआई पटना में अपना खाता है। दिए गए विवरण के अनुसार उनके पास लगभग 23.97 करोड़ की चल और अचल संपत्तियां है।
शपथ पत्र के अनुसार रोहतास जिले के डेहरी अंचल के जमुहार गांव में लगभग 5.57 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.46 करोड़ बताई गई है।
चल संपत्तियों में प्रत्याशी के पास सोने और हीरे के आभूषण लगभग 695 ग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत 69.50 लाख है। इसके अलावा अन्य चल संपत्तियों का मूल्य 15,675 बताया गया है। वहीं, उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह के नाम 125 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब 12.50 लाख है।
संपत्ति के अलावा उनके नाम पर किसी प्रकार का वाणिज्यिक भवन, वाहन या अन्य मूल्यवान वस्तु का उल्लेख नहीं किया गया है। विवरण के अनुसार श्री सिंह पर कुल 3.72 करोड़ 36 लाख 051 रुपये का ऋण बकाया है।
यह ऋण मुख्य रूप से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जमुहर शाखा से लिया गया है। कैश क्रेडिट खाता (पीएनबी जमुहार) में 2,83,38,616.51 रुपये बकाया हैं। इसी बैंक के ओवरड्राफ्ट खाता में 76,20,903.54 रुपये बकाया बताए गए हैं। इसके अलावा, अन्य देयताएं 12,76,531.00 रुपये की हैं।
किसी प्रकार की कर बकाया राशि, नगरपालिका कर, जीएसटी या अन्य सरकारी बकाया नहीं है। शपथ पत्र में बताया गया है कि त्रिविक्रम नारायण सिंह व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सहायक प्रोफेसर एवं रेडियोलाजिस्ट हैं। त्रिविक्रम नारायण सिंह के पास 10,54,580 नकद है।
उनके नाम से एचडीएफसी बैंक डेहरी के दो खातों में 25,93,145.90 और 1,30,094.92, पीएनबी करवंदिया में 12,18,854.31, एक्सिस बैंक सासाराम में 5,78,740.71, एसबीआई सासाराम में 35,861, बैंक आफ इंडिया जमुहार में 1,18,607.53, एचडीएफसी चालू खाता डेहरी में 15,69,860.25 और पीएनबी जमुहार के चालू खाते में 39,22,191.49 की राशि जमा है।
पत्नी आकांक्षा सिंह के पास 3,75,600 नकद हैं। उनके एक्सिस बैंक सासाराम खाते में 23,86,170, बैंक आफ इंडिया जमुहार में 33,74,305, पीएनबी जमुहार में 1,80,519 और एसबीआई सासाराम में 4,65,272 की राशि जमा है।
त्रिविक्रम नारायण सिंह के पास पीएनबी जमुहार में 2,38,14,302 और एसबीआई पटना में 34,75,546 की फिक्स्ड डिपाजिट है। वहीं, आकांक्षा सिंह की एक्सिस बैंक सासाराम में 31,58,357 की एफडी है।
निवेश के रूप में, त्रिविक्रम नारायण सिंह ने निफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में 3.86 करोड़, वीएसवी डेवलपर्स एंड कंसल्टेंट्स प्रा. लि. में 1.75 करोड़, एनआर एग्रीको प्रा. लि. में 50,000 और नारायण वेलनेस प्रा. लि. में निवेश किया है।
इसके अलावा, उनके पास गोल्ड बांड की वर्तमान कीमत 82.50 लाख, म्यूचुअल फंड में 4.5 लाख और रिलिगेयर के शेयरों में 9.47 लाख का निवेश है। एलआईसी की सरेंडर वैल्यू 50,25,000, एसबीआई लाइफ सासाराम की 34,00,000 और एचडीएफसी लाइफ (पूर्णिमा नारायण सिंह) की 13,75,000 है।
वहीं, पत्नी आकांक्षा सिंह की एलआईसी में 41,50,000 और एसबीआई लाइफ सासाराम में 19,00,000 की पालिसी है। उनके पास सुकन्या योजना में 4,95,837 और पीपीएफ खाते में 6,25,000 की बचत है।
त्रिविक्रम नारायण सिंह ने विभिन्न संस्थाओं को ऋण भी दिया है। निफ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. को 11,41,000, स्नोव्हाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर को 85,82,101, रिया बिल्डर्स को 15,00,000, गोविंद नारायण सिंह को 58,00,000 तथा अन्य देनदारों से 15,50,000 की राशि वसूलनी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।