Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग को लेकर JDU में रार, चेतन आनंद का विरोध तेज; भागलपुर में सांसद बागी
औरंगाबाद के नबीनगर में जदयू कार्यकर्ताओं ने शिवहर के पूर्व विधायक चेतन आनंद के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध जदयू द्वारा चेतन आनंद को टिकट देने की संभावना के कारण है। कार्यकर्ता पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में कई जदयू नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की। वर्तमान में नबीनगर से राजद के विजय कुमार सिंह विधायक हैं।

औरंगाबाद के नबीनगर बाजार में प्रदर्शन करते जदयू नेता एवं कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद के नबीनगर में जदयू नेता शिवहर से विधायक रहे चेतन आनंद का जदयू कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। यहां से जदयू ने शिवहर की सांसद लवली आनंद के पुत्र चेतन को टिकट देने की हरी झंडी दिया है।
सोमवार को आनंद मोहन नबीनगर पहुंचे थे जिस कारण जदयू कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के टिकट न मिलने से नाराज जदयू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नबीनगर में प्रदर्शन किया हैं।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता जदयू से वीरेंद्र को टिकट देने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन में जदयू के जिला उपाध्यक्ष महावीर मेहता, जिला सचिव रामेश्वर सिंह, अशोक मेहता, युवा जदयू के नगर अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह शामिल रहे। सभी ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। बता दें कि नबीनगर से वर्तमान में राजद के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू हैं।
औरंगाबाद के नबीनगर से पहुंचे जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। वह पूर्व विधायक बीरेंद्र सिंह को टिकट देने की मांग को लेकर पटना पहुंचे हैं। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना है आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को वहां से टिकट दिए जाने की सूचना पर वे यहां पहुंचे हैं।
सीट शेयरिंग को लेकर NDA में रार, आनंद मोहन के बेटे के विरोध में जदयू कार्यकर्ता पहुंचे पटना pic.twitter.com/jJMYOkpMfW
— Krishna Bahadur (@Kanha317Krishna) October 14, 2025
सांसद ने की इस्तीफे की पेशकश
भागलपुर से जदयू सांसद अजय कुमार मंडल ने पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने एक्स पर इस्तीफे का लेटर पोस्ट कर लिखा, ''आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, सांसद पद से त्यागपत्र देने हेतु अनुमति प्रदान कीजिए। स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।"
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, सांसद पद से त्यागपत्र देने हेतु अनुमति प्रदान कीजिए।
— Ajay Kumar Mandal (अजय कुमार मंडल) (@AjayMandalMPbgp) October 14, 2025
स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।@ZeeNews @ZeeNewsBihar @aajtak pic.twitter.com/STEjQOYsfr
यह भी पढ़ें- Bihar Election: कांग्रेस छोड़कर आए ब्राम्हण चेहरे को मिला जनसुराज का टिकट, बिस्फी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।