Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Banka News: 200 करोड़ की लागत से चांदन नदी पर बनेगा 170 मीटर लंबा पुल, टीम ने किया सर्वे

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 02:57 PM (IST)

    बांका के अमरपुर में चांदन नदी पर वासुदेवपुर-बीरमां को जोड़ने वाले पुल का निर्माण होगा। भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने बताया कि लगभग 200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का सर्वे पटना से आई टीम ने किया। दशकों से ग्रामीण इस पुल की मांग कर रहे थे जिससे अब उनका सपना पूरा होगा।

    Hero Image
    200 करोड़ की लागत से चांदन नदी में बनेगा 170 मीटर लंबा पुल

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। लगभग दो सौ करोड़ की लागत से चांदन नदी में वासुदेवपुर - बीरमां में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी जानकारी भवन निर्माण मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक जयंत राज कुशवाहा ने दी है। हालांकि, रविवार को पटना से आए सर्वेयर आईई विकास सिंह एवं अभियंता की टीम ने पुल निर्माण स्थल का सर्वे किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वे टीम में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद एवं जेई विभाकर कुमार साथ थे। ज्ञात हो कि पिछले पांच-छह दशकों से वासुदेवपुर - बीरमां के लोगों ने चांदन नदी में पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। खासकर नदी किनारे लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।

    वर्षा के दिन भी बीरमां टापू बन जाता था। पुल निर्माण की सूचना मिलने पर वासुदेवपुर,बीरमां,कुसुमखर आदि गांवों के काफी संख्या में लोग पहुंच गये। सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

    जनार्दन मांझी कुशवाहा, प्रशांत कापरी, मुखिया राजेंद्र दास, अशोक सिंह अमरजीत झा आदि ने कहा कि मंत्री जयंत राज कुशवाहा के प्रयास से पुल का सपना साकार हो रहा है।

    सर्वेयर टीम ने बताया कि चांदन नदी में वासूदेवपुर - बीरमां में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है। लगभग 170 मीटर लंबा होगा। सर्वे का काम पूरा हो गया है। जांच रिपोर्ट जमा किया जायेगा। कहा कि संभावना है कि पुल का निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।

    दो सड़कों की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, पुल का रास्ता भी साफ

    रजौन और धोरैया प्रखंड में दो कच्ची सड़कों के पक्कीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राजद विधायक भूदेव चौधरी ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत दोनों सड़कों को मंजूरी दी है। पहली सड़क उपरामा शिव मंदिर से गोपालपुर महादलित टोला तक बनेगी। इसकी लंबाई करीब 3.2 किमी होगी। इस पर चार करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे।

    दूसरी सड़क धोरैया-नवादा रोड से सिझत महादलित टोला तक बनेगी। इसकी लंबाई करीब 1.115 किमी होगी। इस पर एक करोड़ 33 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    विधायक ने बताया कि नंदुचक गांव के पास कतरिया नदी पर पुल को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग, पटना के अभियंता प्रमुख ई. निर्मल कुमार ने बांका-2 के कार्यपालक अभियंता को पुल निर्माण स्थल का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करने और तकनीकी अनुमोदन के लिए भेजने का निर्देश दिया है। सहायक अभियंता सनोज कुमार ने सर्वेयर टीम के साथ जाकर पुल का सर्वे किया है।