Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के इस जिले में 15 दारोगा इधर से उधर, अरविंद बने शंभूगंज थानाध्यक्ष; देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 10:16 PM (IST)

    बांका पुलिस विभाग में 15 दारोगा का तबादला हुआ है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने नई तैनाती की सूची जारी की है। मनीष कुमार कटोरिया अंचल के पुलिस पदाधिकारी बने बबलू कुमार बौंसी में तैनात किए गए। अरविंद राय शंभूगंज भेजे गए आशुतोष कुमार कटोरिया थानाध्यक्ष होंगे। राजरतन चांदन थानाध्यक्ष और सुप्रिया कुमारी खेसर थानाध्यक्ष बनीं।

    Hero Image
    15 दारोगा इधर से उधर, अरविंद बने शंभूगंज थानाध्यक्ष

    संवाद सूत्र, बांका। पुलिस महकमे में 15 दारोगा को इधर से उधर किया गया है। बुधवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने तबादला कर नई तैनाती की सूची जारी की। तबादले के बाद खाली चल रहे कई थानों में अब नए थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस पदाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बांका अंचल में पदस्थापित दरोगा मनीष कुमार को कटोरिया अंचल का पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कटोरिया में तैनात बब्लू कुमार को बौंसी का अंचल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया। पुलिस केंद्र के रामाशंकर सिंह को बांका अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में पुलिस केंद्र के दरोगा शशिकांत सिन्हा को चुनाव सेल का प्रभारी एवं डीएसपी रक्षित का सहयोगी बनाया गया है। दरोगा दिनेश कुमार वर्मा यातायात थानाध्यक्ष व डीआईयू प्रभारी बनायाहै।

    कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद राय को शंभूगंज भेजा गया है, जबकि क्यूआरटी प्रभारी सह चुनाव सेल प्रभारी आशुतोष कुमार अब कटोरिया थानाध्यक्ष होंगे।

    बौंसी अंचल पुलिस पदाधिकारी राजरतन को चांदन थानाध्यक्ष बनाया, पुलिस कार्यालय के देवानंद पासवान को एससी-एसटी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार को फुल्लीडुमर ओपी अध्यक्ष, पुलिस केंद्र के राजीव रंजन को पंजवारा थानाध्यक्ष, कन्हैया झा को सुईया थानाध्यक्ष और सुप्रिया कुमारी को खेसर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    पुलिस केंद्र के शैलेश कुमार को बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष तथा सुजीत कुमार को नवादा बाजार ओपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner