Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बांका में चांदन-अंधरी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर आया अपडेट, इंजीनियरों ने शुरू किया ये काम

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 01:13 PM (IST)

    बांका जिले के अमरपुर में चांदन-अंधरी नदी पर वासुदेवपुर-बीरमां को जोड़ने वाले प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। इंजीनियरों की टीम नदी के किनारे अलग-अलग जगहों पर मिट्टी की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई है और क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।

    Hero Image
    चांदन नदी में वासुदेवपुर-बीरमां पुल निर्माण को लेकर मिट्टी जांच शुरू। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। चांदन-अंधरी नदी के मुहाने पर प्रस्तावित वासुदेवपुर-बीरमां प्रस्तावित उच्चस्तरीय पुल निर्माण को लेकर बुधवार को अभियंता की टीम द्वारा मिट्टी जांच कार्य शुरू कर दिया गया है।

    पुल निर्माण को लेकर मिट्टी जांच में टीम में ग्रामीण कार्य विभाग पटना के इंडिपेंडेंट इंजीनियर विकास सिंह, बांका ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद, कनीय अभियंता विभाकर कुमार एवं अभियंता अनिरुद्ध सिंह थे।

    जांच टीम ने नदी के पश्चिम तटबंध के समीप से मिट्टी जांच की। पोकलेन से लगभग दस फीट गड्ढा के बाद बोरिंग कर मिट्टी जांच की है।

    बताया कि नदी में लगभग एक दर्जन जगहों पर इसी प्रक्रिया से मिट्टी जांच का कार्य किया जायेगा। बतातें चलें कि चार दिन पूर्व ही अभियंता के टीम ने पुल निर्माण को लेकर स्थलीय जांच की थी।

    लगभग दो सौ करोड़ रूपया की लागत से 170 मीटर पुल का निर्माण होना है। पुल निर्माण को लेकर अभियंता के टीम द्वारा जांच की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भवन निर्माण मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक जयंत राज कुशवाहा का आभार जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहायक अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि चांदन-अंधरी नदी के मुहाने पर नदी में वासुदेवपुर-बीरमां गांव को जोड़ने के लिए उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है। जिसको लेकर मिट्टी जांच की जा रही है।