Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka vidhan sabha Chunav Result: बांका में भाजपा ने लगातार दूसरी बार हासिल की जीत, राम नारायण मंडल ने संजय कुमार को बड़े अंतर से दी मात

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 08:17 PM (IST)

    Banka election Result: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 24 राउंड की गिनती के बाद बांका विधानसभा सीट के नतीजे का एलान किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत का स्‍वाद चखा। भाजपा प्रत्‍याशी राम नारायण मंडल ने सीपीआई के संजय कुमार को 23764 वोटों से मात दी। राम नारायण मंडल को कुल 95588 वोट मिले। बांका विधानसभा सीट पर राम नारायण मंडल ने अपना विजयी क्रम जारी रखा और लगातार दूसरी बार वो विधायक बनेंगे। 

    Hero Image

    बांका विधानसभा सीट

    डिजिटल डेस्‍क, बांका। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 24 राउंड की गिनती के बाद बांका विधानसभा सीट के नतीजे का एलान किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत का स्‍वाद चखा। भाजपा प्रत्‍याशी राम नारायण मंडल ने सीपीआई के संजय कुमार को 23764 वोटों से मात दी। राम नारायण मंडल को कुल 95588 वोट मिले। बांका विधानसभा सीट पर राम नारायण मंडल ने अपना विजयी क्रम जारी रखा और लगातार दूसरी बार वो विधायक बनेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बांका विधानसभा सीट बिहार की बांका लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। जब 1951 में यहां चुनाव हुए तो कांग्रेस के राघवेन्द्र नारायण सिंह विधायक बने। वहीं, पिछली बार यानी 2020 में भाजपा के रामनारायण मंडल विजयी रहे थे।

    इस बार के चुनाव में 23 प्रत्‍याशियों ने बांका सीट के लिए आवेदन दिया था, जिसमें से 21 का स्‍वीकार हुआ जबकि दो के खारिज हो गए। वैसे, चुनाव में 14 प्रत्‍याशियों के बीच जंग हुई। पता हो कि राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कुंदन कुमार रॉय को चुनावी मैदान में उतारा तो आम आदमी पार्टी ने रजनीश कुमार चौधरी को मौका दिया। भारतीय जनता पार्टी ने राम नारायण मंडल से जीत की उम्‍मीद लगाई। बहुजन समाज पार्टी ने विनोद पंडित पर भरोसा जताया तो जन सुराज पार्टी ने कौशल कुमार सिंह को जीत का उम्‍मीदवार चुना।

    कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया ने संजय कुमार पर दांव लगाया। अविनाश कुमार, उमाकांत यादव, मोहम्‍मद जमीरुद्दीन, जवाहर कुमार झा, डॉ फिरोज अंसारी, मनोज सिंह, विक्रम आनंद और संजन कुमार निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे।

    इस प्रकार बांका सीट पर प्रदेश की चार पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कुछ अन्‍य दलों ने भी अपने प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

    • राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी - कुंदन कुमार रॉय
    • आम आदमी पार्टी - रजनीश कुमार चौधरी
    • भारतीय जनता पार्टी - राम नारायण मंडल
    • बहुजन समाज पार्टी - विनोद पंडित
    • जन सुराज पार्टी - कौशल कुमार सिंह
    • कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया - संजय कुमार
    • निर्दलीय - अविनाश कुमार
    • निर्दलीय - उमाकांत यादव
    • निर्दलीय - मोहम्‍मद जमीरुद्दीन
    • निर्दलीय - जवाहर कुमार झा
    • निर्दलीय - डॉ फिरोज अंसारी
    • निर्दलीय - मनोज सिंह
    • निर्दलीय - विक्रम आनंद
    • निर्दलीय - सजन कुमार