Belhar Vidhan Sabha Chunav Result: बेलहर के रण में कौन होगी विजयी? होने वाला है फैसला
Belhar Election Result: बेलहर की सीट पर दूसरे चरण में चुनाव हुए थे। यहां पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

बेलहर सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद
बिहार डेस्क, नई दिल्ली। Belhar vidhan sabha Election Result 2025: दूसरे चरण में बिहार की 122 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें बेलहर सीट भी शामिल थी। इस सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। ढ़ाकामोड़ गांव के रहने वाले झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और बांका के जदयू सांसद गिरिधारी यादव दोनों के पुत्र इस बार चुनावी मैदान में हैं।
सांसद के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन को राष्ट्रीय जनता दल ने टिकट दिया है। वहीं जनता दल युनाइटेड ने मनोज यादव को टिकट दिया है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने ब्रज किशोर पंडित को मैदान में उतारा है। इस सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
पिछले विधानसभा चुनावों में मनोज यादव को जीत हासिल हुई थी। मनोज को 73589 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले राजद के रामदेव यादव को 71,116 वोट मिले थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।