Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बहरूपिया ने बेटे के हाथ में लालटेन थमा दिया... सम्राट चौधरी ने 'माननीय' नेता जी की उधेड़ दी बखिया

    By Kundendru Kumar Singh Edited By: Alok Shahi
    Updated: Thu, 23 Oct 2025 09:12 PM (IST)

    Bihar Election: बांका के बेलहर में सम्राट चौधरी ने जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के विकास पर जोर देते हुए कहा कि पहले बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिसे नीतीश कुमार ने सुधारा। उन्होंने महिलाओं के लिए उद्यमी योजना और गंगा जल परियोजना का भी उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा और जनता से सतर्क रहने की अपील की।

    Hero Image

    Bihar Election: बांका के बेलहर में सम्राट चौधरी ने जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बांका के बेलहर सीट के जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में बघोनियां काली मंदिर प्रांगण स्थित खेल मैदान पर बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एक तरफ विकास और दूसरी तरफ विनाश खड़ा है। राज्य के विकास का फैसला जनता को ही करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर-घर तक बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया। पहले 17 लाख बिजली कनेक्शन था। अभी दो करोड़ 14 लाख कनेक्शन है। 125 यूनिट बिजली फ्री करने के बाद डेढ़ करोड़ परिवार का बिजली बिल जीरो आया है। बेटियों से मां बनी दो करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उद्यमी योजना के तहत 10-10 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। शेष दो लाख रूपये भी दी जाएगी।

    सम्राट ने कहा कि 55 वर्षों तक लूटने वाले विपक्ष सूद समेत राशि वापस लेने का झूठा भ्रम फैला रहा है। कोई राशि सरकार वापस नहीं होगी। बदुआ हनुमाना डैम तक के लिए शुरू हुई गंगा जल परियोजना पर दो हजार करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। एक साल के अंदर कार्य पूरा होगा। अजगैवीनाथ धाम से देवघर तक फोरलेन सड़क और रेलवे लाइन का कार्य भी जल्द निर्माण होगा।

    उन्होंने नाम लिये बगैर कहा कि पुत्र के हाथ में लालटेन थमाकर एक सांसद क्षेत्र में एक बहरूपिया बनकर घूम रहा है। वे राजद के लिए वोट मांग रहा है। जबकि हमने दो बार सांसद बनाया। हम टिकट देने से मना कर रहे थे,पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टिकट थमा दिया। एक-एक सीट गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है।

    सम्राट चौधरी ने कहा इस बार के चुनाव में बहरूपिये से सावधान रहें। रक्सौल से हलदिया तक बांका के बिचोबीच से छह लेन सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने मनोज यादव को जीताने जीताने की अपील की। थे। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया।