Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में घरेलू विवाद में हुई मारपीट, बच्ची की मौत; मां ने 9 लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:05 AM (IST)

    बांका जिले के फुल्लीडुमर के झाझा गांव में पारिवारिक विवाद में घायल आठ साल की दीपिका भारती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Hero Image
    घटना के बाद मृतक बच्ची की मां से पूछताछ करती पुलिस। (जागरण)

    संवाद सूत्र, फुल्लीडुमर (बांका)। प्रखंड के झाझा गांव में पारिवारिक विवाद में चोट लगने से जख्मी आठ वर्षीय बच्ची दीपिका भारती की शुक्रवार को इलाज के क्रम में भागलपुर जाते समय मौत हो गई।

    मृतक की मां गुंजन देवी ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक कलह के दौरान चार दिन पहले पति राजीव यादव, ससुर भैंसुर, गोतनी, ननद गीता देवी, सरिता देवी, चित्रलेखा देवी, प्रीति कुमारी, सोनाली कुमारी और पंकज यादव के साथ विवाद हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान दीपिका को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास और पुलिस अंचल निरीक्षक मौके पर पहुंचकर जांच की।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां ने नौ पारिवारिक सदस्यों को नामजद करते हुए अपनी बेटी की मौत का आरोप लगाया और थाने में फर्द बयान दर्ज कराया। इधर, स्थानीय लोगों पर पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

    घटना के बाद दीपिका को गांव के स्थानीय चिकित्सक से उपचार दिया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे भागलपुर ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची कई दिनों से बीमार थी और उसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवारिक कलह और स्वास्थ्य समस्याओं दोनों को ध्यान में रखा जा रहा है। हालांकि मां ने परिवार के सदस्यों पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।