Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संतोष कुमार सुमन, इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    बांका में हम पार्टी की राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। जीतनराम मांझी ने संगठन को बूथ स्‍तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। संतोष कुमार सुमन निर्विरोध राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने गए। बैठक में दलितों पिछड़ों और वंचितों के लिए पार्टी को आवाज बनाने का संकल्‍प लिया गया।

    By Sonam Kumar Singh Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 15 Jun 2025 05:43 PM (IST)
    Hero Image
    एनडीए एकजुट, विपक्ष के नेताओं में पीएम व सीएम बनने की लड़ाई: जीतनराम

    संवाद सूत्र, बांका। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को होटल आरआर ग्रांड में आयोजित की गई।

    बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार के लिए परिषद की बैठक हुई है।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि बांका में संगठन की स्थिति मजबूत नहीं रहने पर यहां बैठक बुलाई गई।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जोश और तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अनुसूचित जाति की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी आबादी पहले से अधिक है, लेकिन मतदाता सूची में नाम उससे कम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके चलते जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के संवैधानिक सिद्धांत से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान प्रारंभ करने की अपील की।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ाई हो रही है। पर एनडीए गठबंधन के लोग विकास की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सहित पूरे देश को उन्नति की राह पर लाकर खड़ा किया है।

    बैठक के अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

    बैठक में पार्टी को पूरे देश में विस्तार कर दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के आवाज के रुप में खड़ा करने का संकल्प लिया। बैठक को विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया।

    नरेंद्र मोदी और नीतीश की अगुवाई में देश और राज्य कर रहा तरक्की

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में तरक्की कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को इस अभियान से कड़ा संदेश दिया है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों की सराहना की। कहा कि भारत जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। आने वाले दिनों में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।

    सीट बंटवारों को लेकर संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकृत

    संतोष कुमार सुमन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही राजेश कुमार पांडेय प्रधान महासचिव, कांमता ऋषियाषण कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

    पटना विवि के प्रो. डीएन सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में तीनों के नामों की घोषणा की है। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सहित अन्य पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन शनिवार को दिया था, कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आने पर सभी निर्वारोध निर्वाचित हुए। बैठक के दौरान गठबंधन और सीटों के बंटवारों के लिए संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

    इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह टेकरी विधायक डॉ. अनिल कुमार, सिंकदरा विधायक प्रफुल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, इमामगंज विधायक दीपा कुमारी मौजूद रहे।