Banka news: तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, खेल-खेल में गई दोनों की जान
बांका जिले के पपरवा गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतक मनोज यादव के बच्चे थे, जो तालाब के पास खेल रहे थे। गहरे पानी में जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।
-1760362917299.webp)
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)
संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरवा गांव में सोमवार को तालाब में डूबकर दो सहोदर भाई -बहन की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक पपरवा गांव निवासी मनोज उर्फ पप्पू यादव का पुत्र कृष्ण कुमार (7) एवं पुत्री सुधि कुमारी (12) थी।
स्वजन ने बताया कि घर के समीप तालाब में खेलते-खेलते दोनों बच्चे चले गए। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई। गांव की एक महिला ने तालाब में तैर रहे शव को देख स्वजन को जानकारी दी।
इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुटकर दोनों बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
दोनों बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक के पिता दिल्ली में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। सूचना मिलने पर गांव लौट रहे हैं।
घटना से मां कविता देवी,दादी सियाबती देवी,चाचा मुन्ना, अनंत सहित अन्य स्वजन सदमे में हैं। मां अपनी दोनों संतान के खोने के गम में शव से लिपटकर बार बार बेहोश हो रही थीं। मां की चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ था।
घर का चिराग बुझ जाने से हर कोई दुःखी हैं। ग्रामीण बबलू यादव, सुमन यादव ने बताया कि ह्रदय विदारक घटना से ग्रामीण काफी दुखी हैं।
प्रशासन से जल्द से जल्द सरकारी आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की। सीओ कुमार रवि ने बताया कि आपदा के तहत पीड़ित परिवार को चार-चार लाख की मुआवजा राशि दिलाई जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।