Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Banka News: शंभूगंज में 2 छात्रों की डूबने से मौत, छठ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

    By Bijendra RajEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 04:21 PM (IST)

    बांका के शंभुगंज में छठ पर्व के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मोहनपुर में प्रियांशु और सातपट्टी में अखिलेश नामक किशोरों की जान चली गई। दोनों छठ पूजा की तैयारियों के बीच तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Hero Image

    शंभूगंज में 2 छात्रों की डूबने से मौत

    संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। सोमवार को छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के दिन दो अलग-अलग जगहों पर तालाब में स्नान करने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना मोहनपुर गांव के पोठिया बांध की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पूर्व वार्ड सदस्य पुरुषोत्तम कुमार का 11 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार स्नान के दौरान डूब गया। वहीं दूसरी घटना सातपट्टी ठाकुरबाड़ी तालाब की है, जहां मालतेघड़ा निवासी छट्ठू मंडल का 11 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार की भी पानी में डूबकर मौत हो गई।

    दोनों किशोर घर में छठ पर्व की तैयारी के बीच अपने साथियों के साथ घाट पर घूमने पहुंचे थे। साथी बच्चों के आग्रह पर दोनों तालाब में नहाने के लिए कूद पड़े, लेकिन कुछ देर बाद वे पानी में डूब गए। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

    काफी प्रयास के बाद दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। सीओ जुगनू रानी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाया जाएगा।

    घटना की खबर फैलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। छट्ठू मंडल का पुत्र अखिलेश प्राथमिक विद्यालय बढ़ैत में पांचवी कक्षा का छात्र था, जबकि प्रियांशु भी गांव के विद्यालय में पढ़ता था।