Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार के जदयू नेताओं ने कहा - दुर्भाग्यपूर्ण है हाईकोर्ट का फैसला, भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी

    By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shukla
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 02:35 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड के निर्देश पर ‘आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम’ चला। बीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नवगछिया अनुमंडल के परिसर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के खिलाफ काम कर रही है।

    Hero Image
    बिहार के जदयू नेताओंं ने भाजपा पर लगाए कई आरोप।

    संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर ‘आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल कार्यक्रम’ चला। नवगछिया संगठन के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नवगछिया अनुमंडल के परिसर में जदयू के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल और विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम का संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार अतिपिछड़ा के दम पर चल रही है। नीतीश कुमार ने पंचायती राज्य और नगर निकाय में अतिपिछड़ा को आरक्षण दिया है लेकिन भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सबको सम्मान दिया है।

    अतिपिछड़ा वर्ग के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने 2006 में पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय चुनाव में 20 प्रतिशत का आरक्षण तय किया है। इस आधार पर बिहार में अब तक चुनाव होते रहे हैं।

    नगर निकाय चुनाव 2022 में हाईकोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा का आरक्षण बरकरार रहना चाहिए। भाजपा के बड़बोले नेता इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

    भाजपा अतिपिछड़ा आरक्षण को समाप्त कराने के पीछे लगी है : जदयू

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। जनता दल यू की ओर से गुरुवार को शहर के कला भवन के समक्ष भाजपा के खिलाफ धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने की। वही धरना का संचालन जदयू नेता महेंद्र पटेल ने किया। धरना के मौके पर जदयू नेताओं ने कहा कि आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल धरना दिया जा रहा है। आलमनगर के विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2005 में सरकार बने के बाद 2006 में कैबिनेट द्वारा सबसे पहला निर्णय एवं सभी मुख्य विपक्षी दल के साथ मिलकर आरक्षण लागू किया गया था। अब भाजपा समर्थित लोगों के द्वारा न्यायालय में केस करा कर अति पिछड़ा आरक्षण को समाप्त कराने के पीछे लगी हुई है। जबकि चार बार पंचायत चुनाव आरक्षण के माध्यम से किया गया एवं नगर पंचायत एवं नगर निगम का चुनाव तीन बार आरक्षण के तहत हो चुका है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता भाजपा के आरक्षण विरोधी नीतियों से गांव गांव में लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को उलझा कर आरक्षण के विरोध में काम कर रही है।

    वहीं जिला मुख्य प्रवक्ता डा. नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर जिला संगठन प्रभारी शिव कुमार यादव, अक्षय झा, भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, विजेंद्र नारायण यादव, नरेश पासवान, आनंद रजक, बीबी प्रभाकर, सत्यजीत यादव, नीला कांत, यादव उमेश, रूपेश कुमार गुलटेन, अशोक चौधरी, अमरेंद्र चंद्रवंशी, शैलेश ङ्क्षसह, प्रमोद यादव ,राणा राम कृष्ण, दीपक यादव, मनोज कुशवाहा, विनोद कांबली निषाद, इंजीनियर कौशल यादव, मनोज भटनागर, विद्यानंद महतो, युगल पटेल, मोहम्मद मुर्शीद आलम , राजीव कुमार, मनोज कुमार राम, प्रभू नारायण मेहता, चंदेश्वरी राम, लाल बहादुर चौधरी, शंभू मंडल, रतन यादव, ललन यादव, देव नारायण यादव, मोहम्मद नसीर उद्दीन, शैलेंद्र यादव, प्रदीप मंडल, सुबंधु दास, मनोज राय, ङ्क्षपटू मेहता, मोहम्मद आजाद, विकास झा, अशोक शाह, मुकेश कुमार, मिथिलेश यादव, प्रोफेसर दानी मंडल, नवीन मेहता, संजय गांधी, सीताराम कुशवाहा, सत्तो मंडल, प्रोफेसर नवल जयसवाल, संतोष यादव, शिबू पटेल, मोहन ठाकुर, संजीव दास, डाक्टर एमएस रहमान बाबुल आदि नेता उपस्थित थे।