Bihar politics : ललन सिंह बोले- सीएम नीतीश कुमार नहीं है पीएम कैंडिडेट, बाद में तय होगा
Bihar politics लखीसराय में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जंगलराज है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं मौजूद लेकिन वे इस पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। Bihar politics : लखीसराय में पत्रकारों से बातचीत में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकप्रिय एवं मजबूत सुशासन सरकार है। नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं। बिहार को उन्होंने समृद्ध राज्य बनाया है। हर घर पानी और बिजली दिया है। उनमें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सारे गुण मौजूद हैं। लेकिन वे प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं। जदयू का उद्देश्य से भाजपा से देश से पराजित करना। इसके लिए सभी पार्टियां एक जुट हो रही है। भाजपा की हार होगी। बाद में प्रधानमंत्री उम्मीदवार तय किया जाएगा।
भाजपा पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की दुहाई देने वाले लोग अपनी सरकारों को देखें। भाजपा शासित राज्यों में जंगलराज कायम है। बिहार में नीतीश कुमार की सुशासन सरकार है जहां मंगलराज है। देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का दो-दो बार पुरस्कार लेने वाले नीतीश कुमार के बिहार माडल को खुद भाजपा शासित राज्यों ने अपनाया है। देश उन्हें सुशासन के नाम से जानता है। अब जब उनसे नाता तोड़ लिया गया है तो उनके पास कुछ तो बोलने के लिए होना चाहिए।
बिहार में 15-17 वर्षों में महिलाओं, दलित, महादिलत के सशक्तीकरण के अलावा हर घर बिजली पहुंचाने का काम किया। 2015 में जब बिहार ने हर घर बिजली अभियान शुरू किया तब 2017 में केंद्र ने इसे अपनाया। हर घर नल जल बिहार के 2015 में शुरू होने के बाद 2019 में केंद्र ने शुरू किया। महाराष्ट्र की तरह बिहार में धन बल और छल बल से सत्ता का नेतृत्व करने की साजिश रची गई जिसे यहां की जनता के हित में बेनकाब कर दिया गया। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। वे इस पद के योग्य हैं लेकिन वे इस पद की दौर में नहीं हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।