Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP Candidates List 2025: पूर्व बिहार और कोसी में भाजपा की नैया के खेवनहार बनेंगे 3 डिप्टी सीएम

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 03:20 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 71 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पूर्व बिहार और कोसी क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिए, पार्टी ने तीन पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा है। सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और तारकिशोर प्रसाद जैसे दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

    Hero Image

    तारकिशोर प्रसाद, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों (BJP First Candidates List 2025) की घोषणा कर दी। पूर्व बिहार और कोसी के चुनावी समर में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने तीन डिप्टी सीएम रहे नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जहां मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, लखीसराय सीट से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वहीं, कटिहार से एक बार फिर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।

    पार्टी की रणनीति है कि इन हैवीवेट नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने से आसपास की सीटों पर भी असर पड़ेगा। वहीं, पार्टी ने सामाजिक समीकरण का भी ख्याल रखा है। वैश्य, अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग से भी कई उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, नीतीश सरकार में मंत्री रहे नीरज सिंह बब्लू को भी फिर से टिकट दिया गया है।

    सम्राट और विजय सिन्हा के चुनाव लड़ने से मुंगेर, लखीसराय, बांका और भागलपुर में पार्टी का काफी फायदा मिलेगा। वहीं, तारकिशोर के चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी को सीमांचल के जिले कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दानापुर से लड़ेंगे रामकृपाल यादव

    यह भी पढ़ें- BJP Candidates List 2025: बीजेपी ने काटा 3 दिग्गजों का टिकट, आरा से चुनावी मैदान में होंगे 'टाइगर'

    यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: औराई विधायक राम सूरत का पत्ता साफ, कांग्रेस से आए अजय निषाद की पत्नी को मिला भाजपा का टिकट