Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chhath: छठ पूजा में गिरिराज सिंह और विजय सिन्हा ने किया संध्या अर्घ्य अर्पण, बिहार में खुशहाली की मंगलकामना...

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 07:57 PM (IST)

    Chhath, Chhath Puja लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न गंगा घाटों सहित अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। लखीसराय के बड़हिया, जैतपुर, खुटहा, मालपुर, पिपरिया, पथुआ, कन्हरपुर सहित अन्य गंगा घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़हिया में केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद गिरिराज सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

    Hero Image

    Chhath, Chhath Puja लखीसराय के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य 

    जागरण संवाददाता, लखीसराय। Chhath, Chhath Puja लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों सहित अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसको लेकर विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। लखीसराय के बड़हिया, जैतपुर, खुटहा, मालपुर, पिपरिया, पथुआ, कन्हरपुर सहित अन्य गंगा घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर व्रतियों ने सूर्य को जल अर्पित करते हुए छठी मइया से संतान सुख शांति व स्वजन के समृद्धि व जगत कल्याण की कामना की। इस दौरान छठ घाटों पर कांच ही बांस के बहंगिया आदि छठ गीतों से वातावरण आस्था हिलोरें ले रही थी। पर्व को लेकर सभी छठ घाटों को आकर्षक ढंग से पुष्प गुच्छ व रंगीन बल्व की  झालरों व केले के पौधों से सजाया गया था।

    आदित्य देव के डूबते स्वरूप को अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं को स्वजन के साथ सेल्फी लेते भी देखा गया। इस क्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया स्थित अपने पैतृक आवास पर तथा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया कालेज घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इधर घाटों पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। बड़हिया कालेज घाट पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में खुशहाली की कामना की।