BJP के बड़े नेता ने 'युवराज' पर ली ऐसी चुटकी, खिलखिलाने लगे सारे लोग; कहा-अभी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नशे में हैं...
Bihar Politics: बीजेपी के बड़े नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नशे में हैं। इनका नशा 14 नवंबर को मतगणना के दिन नतीजे आते ही टूट जाएगा। शाहनवाज ने कहा कि छठी मइया का अपमान बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वोट के जरिये राहुल गांधी को माकूल जवाब देगी। राहुल गांधी पर बरसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना उनकी फितरत में है।

Bihar Politics: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी राहुल गांधी व तेजस्वी यादव नशे में हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics छठी मइया का अपमान बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव में जनता राजद व कांग्रेस को इसका जवाब देगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को भागलपुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करना राहुल गांधी की फितरत में है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री का 99 बार अपमान कर चुके हैं। 100वां अपमान मुजफ्फरपुर की सभा में किए। अभी राहुल गांधी व तेजस्वी यादव नशे में हैं। झूठे वायदे कर रहे हैं। 14 तारीख को दोनों का नशा टूट जाएगा। तब वे ताड़ी फ्री करने की बात भूल जाएंगे। इस बार बिहार में 2010 वाली लहर है। 210 से अधिक सीट एनडीए को आएगा।
उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर सभी की आस्था है। प्रधानमंत्री ने छठ मइया की पूजा के लिए सभी जगहों पर बेहतर व्यवस्था कराई थी। प्रधानमंत्री को धन्यवाद करने के बजाया राहुल गांधी अपमान कर रहे हैं। इसका असर होगा कि भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार होगी। जिले के सातों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राजद के एमवाइ समीकरण का मतलब यादव-मल्लाह हो गया है। मुस्लिम को तवज्जो नहीं मिल रहा है। मुस्लिम समाज को अलग कर दिया गया है। एनडीए सरकार सभी लोगों के लिए बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद दक्षिणी क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाएगा। वहां की जनता उपेक्षित महसूस नहीं करेंगी।
भागलपुर के गौरव और बिहार के विकास का चुनाव : रोहित पांडेय
भागलपुर : भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान नारायण साह मंडल अंतर्गतक्लबगंज, वारसलीगंज, रेलवे लाइन पार, महमदाबाद, कमलनगर, मोहदीनगर, रामनगर कालोनी, कुतुबगंज, बबरगंज, सूर्यलोक कालोनी, मोहदीनगर, गणेश मालाकार चौक, मोहदीनगर दुर्गा अस्थान, बुढ़िया काली स्थान, मां बुढ़िया विषहरी स्थान, व्यायामशाला, बी टोला, गायत्री मंदिर कुम्हार टोली, गायत्री मंदिर शिवपुरी और शीतला स्थान चौक तक चलाया गया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने मुद्दे और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा की, जिनके समाधान के लिए रोहित पांडेय ने पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि भागलपुर का विकास एनडीए की प्राथमिकता है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास, रोजगार और सुशासन की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शाह, विधानसभा संयोजक विजय साह, मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती, वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, शशि मोदी, मंतोष कापरी, आनंद शुक्ला, रघुनंदन चौरसिया, रंजीत सिन्हा, कुश गोस्वामी बिन्देसरी साहा, बब्बन मिश्रा, आशीष पांडेय, रीता गुप्ता, छाया सिंह, श्यामल मिश्रा, गोपाल सिन्हा उपस्थित रहे। रोहित पांडेय ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि भागलपुर के गौरव और बिहार के विकास का चुनाव है। हम सब मिलकर प्रदेश में विकास, रोजगार और सुशासन की नई कहानी लिखेंगे।
पीएम मोदी के रूप में देश की कमान एक सच्चे तपस्वी के हाथ में: संजय सेठ
बिहपुर : देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरूवार को बिहपुर पहुंचे। जहां प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज लाल के संयोजन हुए नुक्कड़ बैठक को उन्होंने संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि सूबे में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए/डबल इंजन की सरकार बनेगी।क्योंकि जनता जंगलराज की पुर्नवापसी नहीं होने देना चाह रही है।
सेठ ने कहा कि बिहपुर समेत पूरे बिहार में एनडीए की लहर है।रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने कहा कि बीते दो दशक में सूबे को एनडीए ने जंगलराज के खात्मे के साथ पटरी पर लाया है। बिहार देश का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है। सेठ ने कहा कि बिहपुर विधायक इ.शैलेंद्र अपने कार्यों से क्षेत्र में काफी जनप्रिय हैं। उनकी जीत भी तय है।बिहार को सजाने व संवारने में मोदी-नीतीश के विजन के साथ पूरे राज्य की जनता का साथ है।
सेठ ने कहा कि पीएम मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रूप में देश की कमान एक सच्चे तपस्वी के हाथ में है। सभा को भाजपा पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह भागलपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन व व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बासुकी प्रसाद साह ने भी संबोधित किया। स्थानीय एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उर्पयुक्त सभी नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।