Bihar Politics: 'जोड़ी मोदी-नीतीश के...', अब चुनावी मैदान में कूदेंगे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उनके चुनाव में उतरने से युवाओं में जोश है। पवन सिंह का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले से शुरू होगा।

पवन सिंह ने रिलीज किया सॉन्ग का पोस्टर। फोटो- फेसबुक
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार व भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह (Pawan Singh) अब चुनावी मैदान में धमाल मचाने को तैयार हैं।
वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जोड़ी पर आधारित अपने लोकप्रिय गाने “जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई” के साथ चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं।
गुरुवार को उन्होंने खुद अपने फेसबुक पोस्ट से गाने को शेयर किया। पवन सिंह का चुनावी प्रचार 31 अक्टूबर से सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले से शुरू होगा। वे बरौली, बैकुंठपुर, कुचायकोट, हथुआ में आयोजित चुनावी सभा में भाग लेंगे।

इसके बाद एक नवंबर को वे वैशाली के राघोपुर, पटना जिले के मनेर, दीघा और भोजपुर जिले के शाहपुर व बक्सर में भी रोड शो और जनसभाओं के जरिए जनता और अपने फैंस में जोश भरेंगे।
पवन सिंह के शामिल होने से एनडीए के प्रचार अभियान में नया उत्साह देखने को मिल सकता है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में उनकी लोकप्रियता और जोशीले अंदाज को देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि वे मतदाताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।