Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा आरा, जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को मारी गोली

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:15 AM (IST)

    भोजपुर के भेड़री गांव में खेत जोतने के विवाद में हथियारबंद लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी जिसमें श्रीभगवान सिंह की मौत हो गई और ददन सिंह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई। मृतक के पिता ने लल्लू सिंह पर जमीन को जबरन खरीदने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    हत्या के बाद रोते बिलखते स्वजन। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरूवार की रात हथियारबंद बंद आरोपितों ने खेत जोतने संबंधी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी।

    जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि, दूसरा मझला भाई घायल हो गया। मृतक 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह भेड़री गांव निवासी हरि किशोर सिंह के पुत्र थे। मृतक के बाएं सीना और हाथ में गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोली से घायल 40 वर्षीय दूसरे मझले भाई ददन सिंह का इलाज सदर अस्पतालआरा में चल रहा है। दूसरे भाई की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे कमर में गोली लगी है। दोनों भाई पेशे से किसान हैं।

    पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा मिला है। इस दौरान एसपी राज ने देर रात घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद में घटना घटित हुई है। अपने ही पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।

    पूर्व में विवाद के कारण जमीन पर निषेधाज्ञा भी लगा था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    इलाज के लिए अस्पताल लाते समय तोड़ा दम

    जानकारी के अनुसार भेड़री गांव निवासी हरि नारायण सिंह एवं लल्लू यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इस बीच गुरूवार की रात जब दोनों भाई खेत जोतवा रहे थे, तभी विवाद ने तूल पकड़ लिया। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे।

    इस दौरान हथियार बंद अराजकतत्वों ने बड़े और मझले भाइयों को गोलियों से भून दिया। जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि,मझला भाई घायल हो गया।

    खेत जोतने गए थे दोनों भाई, विरोध करने पर मार दी गोली

    इधर, मृतक के पिता हरि किशोर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई है और 22 बीघा जमीन है। बंटवारे के बाद उनके हिस्से में सात बिगहा जमीन आया था। जिसमें से उन्होंने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 22 कट्ठा जमीन गांव के ही एक व्यक्ति से बेच दिया था।

    लेकिन, लल्लू सिंह के द्वारा उनके शेष जमीन व उनके दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन को 20 दिन पूर्व जबरन कम दाम पर खरीद लिया गया था। गुरुवार को जब उनके दोनों पुत्र अपने खेत को जोतने गए थे, तभी लल्लू सिंह वहां आ धमके और खेत जोतने से मना करने लगा।

    इस बात को लेकर उनके बीच नोंकझोंक हुई। जिसके बाद लल्लू सिंह ने दोनों भाइयों को गोली मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गड़हनी से सदर अस्पताल आरा लाया गया।

    इस दौरान चिकित्सक ने श्रीभगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  मझले भाई ददन सिंह का इलाज कराया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी व तीन पुत्र रामबाबू, जीतन एवं नीतीश हैं। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।