Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पवन सिंह, बीजेपी के बड़े नेताओं से की मुलाकात; स्टार प्रचारक की निभाएंगे भूमिका

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 06:20 AM (IST)

    भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में चुनावी रणनीति और प्रचार पर चर्चा हुई। पवन सिंह ने 'जय एनडीए, जय बिहार' का नारा दिया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वे भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और जल्द ही शाहाबाद से चुनाव प्रचार शुरू कर सकते हैं।

    Hero Image

    बिहार चुनाव को लेकर सक्रिय हुए भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने मंगलवार की रात बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर सार्थक चर्चा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महामंत्री ऋतु राज सिन्हा मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के विभिन्न मुद्दों और चुनाव प्रचार पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के बाद पवन सिंह ने अपने फेसबुक से मीडिया पर पोस्ट करते हुए 'जय एनडीए, जय बिहार' लिखा है।

    उनके इस संदेश के बाद बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा और पवन सिंह के बीच यह बैठक चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। पवन सिंह भाजपा के स्टार प्रचारक की सूची में हैं। हालांकि, पवन सिंह ने अभी प्रचार की शुरुआत नहीं की है। माना जा रहा कि वे शाहाबाद के किसी जिले से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।