इलाज कराकर लौट रही महिला की गोली मार हत्या, देवर घायल; चुनावी रंजिश का शक
भोजपुर जिले के दुल्लमचक गांव में हथियारबंद तत्वों ने एक महिला, निक्की देवी, की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के देवर ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस चुनावी रंजिश के संदेह में जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

महिला की गोली मारकर हत्या
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में मंगलवार की दोपहर हथियार बंद तत्वों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतका के देवर रितेश राय ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
मृतका 24 वर्षीय निक्की देवी, दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी थी। उसके जबड़े के हिस्से में गोली लगने का निशान पाया गया है। हमलावरों की संख्या सात से आठ बताई जा रही है। गांव के दूसरे गुट पर हत्या करने का आरोप है।
हत्या की खबर फैलते ही एक पक्ष विशेष के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव के साथ पेरहाप–मोपती ग्रामीण सड़क को जाम कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है।
प्रारंभ में इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मौके पर पीरो डीएसपी के.के. सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हैं। मतदान के दिन भी यहां मारपीट की घटना घटित हुई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।