Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पहले कापी-किताबों में उलझाया, फिर शादी का झांसा देकर करने लगा गंदा काम, बक्‍सर पुलिस ने लिया एक्‍शन

    By Ashok Kumar Singh Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sun, 26 Oct 2025 05:50 PM (IST)

    बक्सर में एक युवक ने युवती को पढ़ाई के नाम पर फंसाकर शादी का झूठा वादा किया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Hero Image

    शादी के नाम पर युवती के यौन शोषण का आरोप। सांकेतिक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की युवती को पढ़ाई के नाम पर अपने पास रखने और उसके बाद शादी का झांसा देकर छह वर्षों से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। फिर शादी से इन्‍कार करने पर युवती को पुलिस की शरण में जाना पड़ा। त्‍वरित कार्रवाई करते हुए मह‍िला थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने घटना की जानकारी दी। उन्‍होंने पीड़‍िता के आरोपों की बाबत बताया कि वह राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 2019 में ही बक्सर के चरित्रवन कालेज गेट निवासी संतु कुमार पटेल से उसकी मुलाकात हुई। तब वह 17 वर्ष की थी। आरोपित की ननिहाल पीड़‍िता के गांव में ही है। इस कारण उससे परिचय बढ़ा। वह बेहतर पढ़ाई की बात कही। कहा क‍ि वह शहर में रहकर पढ़ाई करे। वह रहने की व्‍यवस्‍था कर देगा। लड़की उसकी बातों में आ गई तो माता-पिता से इसकी चर्चा की।

    युवक की बातों से उसके माता-पिता भी आश्‍वस्‍त नजर आए। इसके बाद लड़की उसके घर जाकर रहने लगी। इसी क्रम में एक दिन संतु ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसने जबरदस्‍ती की। जब लड़की को होश आया तो वह सन्‍न रह गई। वह रोने लगी तो युवक ने आश्‍वासन दिया क‍ि तुम जैसे ही 18 वर्ष की हो जाओगी, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। लड़की  ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। इसके बाद वह नियमित रूप से उससे संबंध बनाने लगा। इससे तीन बार वह गर्भवती हो गई। हर बार युवक ने झांसा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस वर्ष मार्च में एक बार फिर लड़की गर्भवती हो गई। उसने कहा कि अब तुम मुझसे शादी करो। इस बात पर एक बार फिर उसने गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक का व्‍यवहार बदल गया। उसके परिवार वाले भी शादी से कतराने लगे। खुद को ठगा जानकर युवती ने मह‍िला थाने में एफआइआर कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।