Darbhanga News: वोटिंग में ‘लेडीज स्पेशल’ चल पड़ी, नतीजों में एनडीए की बत्ती भी जल पड़ी
दरभंगा जिले में एनडीए की जीत में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। नीतीश सरकार ने महिलाओं का विश्वास जीता, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ा। महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं और शराबबंदी जैसे कदमों से सरकार को लाभ मिला। महिलाओं ने परिवार के संचालन में अपनी भूमिका को समझा और खुलकर मतदान किया।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
मुकेश कुमार श्रीवास्तव, दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एनडीए की अप्रत्याशित जीत के पीछे महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही। एक तरह से इस चुनाव में महिलाएं एनडीए के लिए संजीवनी साबित हुई हैं।
चुनाव से पहले महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खाते में 10 हजार रुपये भेजने से काफी अहम फैक्टर साबित हुआ। नीतीश सरकार महिलाओं का विश्वास और अधिक जीतने में कामयाब रही।
परिणाम रहा कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले विगत चुनाव से अधिक बढ़ गया। इसके साथ ही राजनीतिक पंडित एनडीए सरकार की वापसी की बात करने लगे। मतगणना शुरू होने के साथ परिणाम भी दिखने लगा। दरभंगा जिले में 63.66 प्रतिशत मतदान में पुरुषों ने 56.84 प्रतिशत और महिलाओं ने 71.25 प्रतिशत मतदान किया।
जिले की 10 सीटों पर महिलाओं ने 2020 से 10 से अधिक प्रतिशत मतदान किया। परिणाम रहा कि यादव और मुस्लिम बहुल सीटों पर भी इसका असर देखने को मिला।
केवटी की रामपरी देवी कहती हैं, नीतीश सरकार इससे पहले भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की है। पंचायती चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस की नौकरी में आरक्षण, छात्राओं को साइकिल योजना, स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार रुपये सहित कई योजनाओं का लाभ मिला है।
सिंहवाड़ा की पार्वती देवी कहती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो काम हुआ है, उससे सरकार को चुनाव में काफी लाभ मिला है। शराबबंदी की जितनी सराहना की जाए वह काफी कम होगी।
बहादुरपुर की तेतरी देवी कहती हैं- कल तक परिवार के संचालन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन, नीतीश सरकार ने उन्हें ताकत का एहसास कराया। मदद मिली तो परिवार के संचालन में उनकी भूमिका निर्णायक साबित होने लगी।
ऐसे में महिलाओं ने खुलकर मतदान किया। जिसका लाभ एनडीए को मिला है। बता दें कि जिले में कुल मतदाता 28 लाख 90 हजार 605 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 15 लाख 23 हजार 142, महिला मतदाता 13 लाख 67 हजार 420 और मंगलामुखी मतदाता की संख्या 43 है। कुल 18 लाख 40 हजार 78 मतदान हुए। इसमें आठ लाख 65 हजार 756 पुरुष, नौ लाख 74 हजार 320 महिला और दो मंगलामुखी ने मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र का नाम- पुरुष- महिला- महिला प्रतिशत (2025) - पुरुष- महिला- महिला प्रतिशत (2020)
- कुशेश्वरस्थान - 71310- 92084 - 74.60 -- 136164-123287- 56
- गौड़ाबौराम- 75489 - 92034 - 74.69-- 138166-123002 -59
- बेनीपुर- 86998- 100499 - 70.28--157025- 142807 - 55
- अलीनगर- 77328- 94902 - 69.79 --149308 -135810 -57
- दरभंगा ग्रामीण- 84946- 97427- 71.32 --153115 - 136277-56.5
- दरभंगा नगर - 100472- 94628- -60.77--168989- 155430- 49
- हायाघाट- 79021- 89135- 74.46 --133321- 119544- 50.3
- बहादुरपुर - 104926-107072- 75.78--159837- 141005- 52
- केवटी - 90655- 101321- 72.24--158098- 139956- 57
- जाले - 94612- 105218 - 70.99--166160 - 148008 - 52

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।