Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में करोड़ों की चोरी, ट्रॉली बैग में सोने के बिस्किट और अन्य समान लेकर हुए फुर्र; मुंबई गया था परिवार

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:25 PM (IST)

    दरभंगा के लहेरियासराय में एक अधिवक्ता के दो भाइयों के घर से करोड़ों की चोरी हुई। चोरों ने छत का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गृहस्वामी के अनुसार वे परिवार के साथ मुंबई गए थे और केयर टेकर घर की देखभाल कर रहा था।

    Hero Image
    चोरी के बाद कमरे में बिखरा हुआ सामान। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ला में चोरों ने बाघ घर से चर्चित मकान से करोड़ों से अधिक संपत्ति चोरी कर ली।

    घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। क्राइम के चर्चित अधिवक्ता स्व. लल्लू सिंह के दो भाइयों के बंद मकान में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। शनिवार की सुबह में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एफएसएल, डॉग स्क्वॉयड और टेक्निकल सेल की टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पूरे घर की फाेटोग्राफी की गई। कई जगहों से फिंगर प्रिंट लिया गया। साथ ही कई साक्ष्य को भी सुरक्षित किया।

    आधा दर्जन चोरों के पैर के निशान

    आस-पास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। कई सीसी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला। बावजूद, चोरों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की देर शाम तक वैज्ञानिक जांच के कारण गृहस्वामी को घर के बाहर ही रहना पड़ा। इस बीच एक कमरे से आधा दर्जन चोरों के पैर के निशान को भी सुरक्षित किया गया।

    साथ ही सभी टूटे हुए ताले को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि अधिवक्ता स्व. सिंह के मकान में लोग थे, जबकि उनके मंझले और छोटे भाई क्रमश: डॉ. चंद्रमोहन सिंह और शशिमोहन सिंह का मकान बंद था।

    सूचना पर पहुंचे डॉ. चंद्र मोहन सिंह की पत्नी हेमा सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व पूरे परिवार के लोग बेटी के घर मुंबई गए थे। घर की देखभाल केयर टेकर कर रहा था। जो सुबह के 10 से लेकर शाम के छह बजे तक रहता था। इस बीच चोरों ने शुक्रवार की देर रात एक बजे के आस-पास छत के दरवाजे के ताला को तोड़ दिया।

    फिर अंदर आकर बारी-बारी से आधा दर्जन कमरे के ताले को काट दिया। इसके बाद आधा दर्जन अलमारी के लॉक को तोड़कर 30 हजार नकदी सहित एक करोड़ से अधिक के सोने, हीरे और चांदी के आभूषण सहित सोने की बिस्कुट, चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गए। घर से एक ट्रॉली बैग भी गायब मिला है।

    इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने उसी ट्रॉली में पूरी संपत्ति भरकर फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हर पहलुओं पर जांच चल रही है। आस-पास के सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

    मुंबई से घर लौटने दौरान मिली घटना की जानकारी 

    गृहस्वामी हेमा सिंह और उनकी नतनी शनिवार को हवाई जहाज से अपने घर मुंबई से आ रही थी। इसी बीच उन्हें रास्ते में घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तो नानी और नतनी के हलक सूख गए। किसी तरह से दोनों भागते हुए घर पहुंचे, जहां दृश्य देख अवाक रह गए।

    हालांकि, जांच चलने के कारण दोनों को कमरे के अंदर नहीं जाने दिया गया। हेमा सिंह ने बताया कि फिक्स डिपोजिट के बांड पेपर को भी चोर ले गए हैं। हेमा की पुत्री सुषमा सिंह ने बताया कि उनका ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथ गांव में है। लेकिन, अपना लाखों का आभूषण मायके में ही रखी थी।

    comedy show banner
    comedy show banner