Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस के लिए सिर दर्द बना PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी, दिल्ली के बाद नेपाल में छिपे होने की आशंका

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 05:53 AM (IST)

    दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता को गाली देने के मामले में मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है जिससे लोगों में आक्रोश है। आरोपी के नेपाल में छिपे होने की आशंका है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    पीएम मोदी को गाली देने में मुख्य आरोपित दिल्ली से फरार होकर पहुंचा नेपाल (File Photo)

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। वोटर अधिकार यात्रा दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गवासी माता को गाली देने के मामले में आठ दिनों के बाद भी मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

    इस मामले में अब तक पुलिस मात्र एक छोटे प्यादे को गिरफ्तार कर पाई है। ऐसे में पूरे मामले का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बनी है। अनुसंधान जारी रहने की बात कह पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। ऐसे में लोग अब पुलिस पर सवाल करने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से फरार होने के बाद पहुंचा नेपाल

    दरअसल, इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। गुरुवार को बिहार बंद करने की घोषणा तक कर दी गई है। हालांकि, इस बीच जो सूचना मिली है उससे पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपित जाले थाना क्षेत्र के देउरा बंधौली निवासी कांग्रेस नेता मो. नौशाद दिल्ली से फरार होने के बाद नेपाल पहुंच गया है।

    जहां से वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत की तैयारी कर रहा है। ऐसी स्थिति में उसके नेपाल के ठिकानों तक पुलिस का पहुंचना मुश्किल हो गया है। बावजूद, पुलिस ठिकानों का पता करने में जुटी है। उसके अदालत कार्य में लगे कुछ लोगों पर भी पुलिस की नजर है।

    अग्रिम जमानत का कर रहा प्रयास

    बताया जाता है कि अग्रिम जमानत की अर्जी के लिए वह कभी भी हस्ताक्षर करने के लिए पल दो पल के लिए दरभंगा आ सकता है। ऐसे में पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    लेकिन, वह अपने घर से फरार है। वर्तमान में उसके नेपाल में होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे उसके सही ठिकाने की जानकारी जुटाने के लिए पूरी टीम लगी है। बहुत जल्द वह पुलिस गिरफ्त में होगा।

    रिजवी उर्फ राजा से पूछताछ जारी

    उधर, इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज गए सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा निवासी मो. रिजवी उर्फ राजा (22) से पूछताछ से मिली जानकारी के बाद पुलिस आगे की कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

    मो. रिजवी उर्फ राजा के अनुसार घटना को अंजाम देने में उसके साथ लगभग आधा दर्जन लोग शामिल थे। इसमें एक यू-ट्यूबर की भूमिका काफी अहम थी। जो लगातार अपने घर से फरार चल रहा है।

    पुलिस सूत्रों अनुसार यू-ट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करने की स्थिति में आ जाएगी।

    पीएम मोदी की मां के लिए कहे थे आपत्तिजनक शब्द

    बता दें कि 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव आदि आइएनडीआइए नेताओं के स्वागत के लिए सिमरी थानाक्षेत्र के बिठौली चौक पर कांग्रेस नेता मो. नौशाद की ओर से भव्य मंच बनाया गया था। जहां मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए गाली दी गई।

    जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कांग्रेस नेता मो. नौशाद सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। इसमें अनुसंधान के क्रम में मो. रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner