रनवे खाली नहीं होने की वजह से हैदराबाद से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंची गयाजी एयरपोर्ट
हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 को गयाजी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान 2 05 बजे गयाजी एयरपोर्ट पर उतरा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह फ्लाइट सभी यात्रियों को लेकर शाम 402 बजे दरभंगा एयपोर्ट पर लैंड की। इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। एयरपोर्ट पर रनवे खाली नहीं होने की वजह से हैदराबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट कर गयाजी एयरपोर्ट भेज दिया गया। अचानक फ्लाइट डायवर्ट होने की वजह से यात्रियों को फ्लाइट रद होने की चिंता सताने लगी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2.20 बजे आने वाली हैदराबाद-दरभंगा की फ्लाइट करीब 2.05 बजे डायवर्ट कर गयाजी भेज दी गई। कहा गया कि पार्किंग के जगह कम होने के कारण फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया।
जब रनवे पर जगह बनी तो पायलट को दरभंगा में लैंड करने की अनुमति दी गई।
इसके बाद गयाजी एयरपोर्ट से करीब 3.30 बजे उड़ान भरने के बाद शाम 4.02 बजे विमान दरभंगा लैंड किया। इससे यात्रियों ने ली राहत की सांस ली। दरभंगा एयरपोर्ट से वहीं विमान 4:35 में सभी यात्रियों को लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गया। इसके बाद आने व जाने वाली यात्रियों ने राहत की सांस ली।
.jpg)
हैदराबाद की फ्लाइट से पहुंचे यात्री समस्तीपुर जिला के ताजपुर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि फ्लाइट निर्धारित समय से उड़ान भरकर दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आ रही थी।अचानक गयाजी के आसपास पहुंचने के बाद फ्लाइट डायवर्ट कर गयाजी एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई।
इसके बाद विमान में माइकिंग के माध्यम से हमलोग को जानकारी दी गई कि दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर फ्लाइट पार्किंग की जगह कम है। यहां दो फ्लाइट पहले से खड़ी थी।
इस वजह से फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। जब रनवे पर जगह खाली हुई तो पायलट को दरभंगा के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई। फ्लाइट को अचानक डायवर्ट होने पर कुछ देर के लिए यात्रा को लेकर चिंतित होने लगे थे, लेकिन सकुशल यहां सुरक्षित पहुंच गए।
इस बाबत इंडिगो के मैनेजर पायल प्रिया से कई बार जानकारी लेने की कोशिश की गई, किन्तु उनके द्वारा कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी गई। वही दिल्ली, मुंबई से आने व जाने वाली स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा की फ्लाइट का पूरे दिन लेटलतीफी के बीच आना जाना हुआ।
जानकारी के अनुसार कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E7234 निर्धारित समय 10:20 से दस मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट QP 1405 निर्धारित समय 10:55 से 28 मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 475 निर्धारित समय 12:15 से एक घंटा 18 मिनट विलम्ब से 1:33 में पहुंची। बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 534 निर्धारित समय 12:50 से 40 मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E535 निर्धारित समय 1:05 से 37 मिनट विलम्ब से 1:42 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट QP 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से एक घंटा पांच मिनट विलम्ब से 2:35 में पहुंची।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E537 निर्धारित समय 2:20 से दो घंटा एक घंटा 38 मिनट विलम्ब से 4:02 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 निर्धारित समय 4:00 बजे से 55 मिनट विलम्ब से 4:55 में पहुंची।
दरभंगा हवाई अड्डा पर 28.09.2025 के विमानन परिचालन के दैनिक रिपोर्ट
(i) विमान के कुल गतिविधि के संख्या : 16
(ii) कुल यात्री आवागमन के संख्या : 2450
दरभंगा एयरपोर्ट पर सब यात्री के स्वागत करैत छी। अहाँक सुरक्षा हमर प्राथमिकता अछि।@AAI_Official @aairhqer
— दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport (@aaidarairport) September 28, 2025
बताया गया कि गयाजी एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह फ्लाइट सभी यात्रियों को लेकर शाम 4:02 बजे दरभंगा एयपोर्ट पर लैंड की। इधर दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को फ्लाइट रद होने की आशंका सता रही है। इस बाबत इंडिगो की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।
डायवर्जन की पूर्व में भी हो चुकी घटना
- मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 950 को कम दृश्यता के कारण वाराणसी डायवर्ट किया गया था। यह फ्लाइट सुबह 10:05 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करने के बाद दोपहर 3:25 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाली थी।
- दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे के आसपास आवश्यक एप्रोच लाइट्स की कमी के कारण विमान संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
- खराब मौसम के कारण दरभंगा हवाई अड्डा से उड़ान सेवा प्रभावित हुई है, और कई फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट किया गया है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की स्थिति
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद रूट पर कई फ्लाइट्स का आना-जाना होता है। कभी-कभी खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट किया जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।